September 19, 2026 03:32:21
सतलुज क्लब में हंगामा- न्यू ईयर पार्टी को लेकर रखी मीटिंग में वाइस प्रधान और बार सेक्रेटरी के बीच मा

सतलुज क्लब में हंगामा- न्यू ईयर पार्टी को लेकर रखी मीटिंग में वाइस प्रधान और बार सेक्रेटरी के बीच मारपीट का माहौल

Dec23,2023 | Enews Punjab Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना लुधियाना के प्रतिष्ठित सतलुज क्लब में नए साल के आगमन को लेकर होने वाले न्यू ईयर फंक्शन की तैयारी को लेकर रखी एग्जीक्यूटिव मीटिंग दौरान वाइस प्रेसिडेंट संजय कपूर और बार सेक्रेटरी भूपिंदर सिंह देव के बीच धक्का मुक्की और मारपीट की नौबत पैदा हो गई । माहौल इतना खराब हुआ कि दोनों एग्जीक्यूटिव ने एक दूसरे के कॉलर पकड़ लिए। इस दौरान क्लब के अन्य एग्जीक्यूटिव मेंबर्स ने बीच बचाव का इस माहौल को ठंडा किया। लेकिन इस पूरे एपिसोड में क्लब के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर अजीत चावला की ओर से कोई प्रतिक्रिया न देने के चलते वाइस प्रेसिडेंट ने मीटिंग से पहले ही वॉक आउट कर गए। बताया जाता है कि क्लब में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर एग्जीक्यूटिव की मीटिंग बुलाई गई थी और इस मीटिंग की अगुवाई एसडीएम कोहली ने करनी थी। लेकिन मीटिंग शुरू होने से करीब पौना घंटा पहले क्लब के जनरल सेक्रेटरी रूम में जुटे एग्जीक्यूटिव के आपसी डिस्कशन दौरान ही माहौल तनाव वाला हो गया। बताया जाता है कि यह पूरा विवाद न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर होने वाले फंक्शन को लेकर आई कोटेसंस को लेकर हुआ। बताया जाता है कि वाइस प्रेसिडेंट का कहना था कि फंक्शन को लेकर आई कोटेशन को बाद में री कॉल किया जा सकता है, लेकिन इस बात को लेकर क्लब के बार सेक्रेट्री भूपेंद्र सिंह देव गर्म हो गए और उन्होंने कपूर के सुझाव का विरोध करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि इस दौरान वाइस प्रेसिडेंट और बार सेक्रेट्री ने एक दूसरे के कॉलर तक पकड़ लिए। माहौल गर्म होता देख क्लब के अन्य एग्जीक्यूटिव ने बीच बचाव किया। बताया जाता है कि क्लब के न्यू ईयर फंक्शन के लिए डिप्टी कमिश्नर व क्लब प्रेसिडेंट की ओर से 20 लाख का बजट पास किया गया है, जबकि पिछले साल यह बजट करीब 12 से 13 लख रुपए का था। ऐसे में क्लब में एग्जीक्यूटिव के बीच में बने तनाव और खींचतान के रवैया के बीच में क्लब के अन्य मेंबर्स भी पीस रहे है। एग्जीक्यूटिव की इसी खींचतान का नतीजा है कि इस बार क्लब में क्रिसमस का प्रोग्राम भी चौपट हुआ पड़ा है।

Ruckus-In-Sutlej-Club-There-Was-A-Fight-Between-The-Vice-President-And-The-Bar-Secretary-In-The-Meeting-Held-Regarding-The-New-Year-Party



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं