September 19, 2026 03:19:13
पंजाब में Aap विधायक के परिवार से लूट की कोशिश:mla अंगुराल के परिवार को 6 हमलावरों ने पार्टी से लौटत

पंजाब में Aap विधायक के परिवार से लूट की कोशिश:mla अंगुराल के परिवार को 6 हमलावरों ने पार्टी से लौटते वक्त रोका, एक पकड़ा

Dec24,2023 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल के परिवार पर हमला करने और लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। इसे लेकर रविवार को दोपहर विधायक अंगुराल ने बस्ती दानिशमंदा के पास से उक्त आरोपियों का घर पुलिस को दिखाया और कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। विधायक शीतल अंगुराल ने कहा- शनिवार रात उनके बच्चे परिवार के साथ किसी पार्टी से घर लौट रहे थे। इस दौरान बस्ती दानिशमंदा के पास उनके बच्चों को करीब 6 आरोपियों ने उनकी कार को रोक लिया। विधायक ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें लूट करने की मंशा से रोका था। जिसके बाद विधायक के भाई लाली अंगुराल कार से बाहर निकले तो उक्त आरोपी उसे देखते ही फरार हो गए। विधायक ने कहा- वारदात के वक्त सभी आरोपियों ने नशा किया हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त आरोपियों ने तेजधार हथियार से उनकी कार पर हमला करने की भी कोशिश की थी।

रविवार को शाम ट्रेस हुआ मामला
विधायक ने कहा- पहले तो सभी आरोपियों की रात से ही हम ट्रेस कर रहे थे। रविवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे कुछ आरोपियों को ट्रेस किया गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर जांच के लिए पुलिस अधिकारी पहुंचे। आप विधायक शीतल अंगुराल ने बताया कि गनीमत रही कि आरोपियों ने बच्चों पर हमला नहीं कर दिया। सभी के पास तेजधार हथियार थे। ऐसी वारदातें करने वालों के लिए शहर में कोई जगह नहीं है। थाना डिवीजन नंबर-5 के एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद ने बताया कि विधायक द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एक व्यक्ति को पुलिस ने फिलहाल हिरासत में लिया गया है। फरार चल रहे बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Attempt-To-Rob-Aap-Mlas-Family-In-Punjab-6-Attackers-Stopped-Mla-Angurals-Family-While-Returning-From-The-Party-One-Was-Caught



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं