September 19, 2026 00:29:28
फतेहगढ़ साहिब में 3 दिन बंद रहेंगे शराब ठेके:होटलों के बीयर बार भी नहीं खुलेंगे, छोटे साहिबजादों के

फतेहगढ़ साहिब में 3 दिन बंद रहेंगे शराब ठेके:होटलों के बीयर बार भी नहीं खुलेंगे, छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस को लेकर फैसला

Dec25,2023 | Enews Team | Khanna

खन्ना। फतेहगढ़ साहिब में 3 दिन शराब के ठेके बंद रहेंगे। माता गुजरी जी और छोटे साहिबजादों बाबा फतेह सिंह व बाबा जोरावर सिंह की शहादत को समर्पित शहीदी सभा 26 दिसंबर से शुरू हो रही है। 28 दिसंबर तक चलने वाली इस शहीदी सभा के दौरान माहौल को पवित्र बनाए रखने के मकसद से पंजाब सरकार ने फैसला लिया। आज रात 12 बजे के बाद से लेकर 28 दिसंबर रात 12 बजे तक कोई ठेका नहीं खुलेगा। जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। इनकी पालना कराने के लिए संबंधित थानों, नगर कौंसिलों, एसडीएमज और एक्साइज विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब और गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब की हद के तीन किलोमीटर दायरे में जितने भी शराब के ठेके हैं सभी बंद रहेंगे। इसके अलावा होटलों के बीअर बार भी बंद रहेंगे। किसी भी होटल में शराब परोसने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही शराब का सेवन करके शहीदी सभा में आने पर भी मुकम्मल पाबंदी है।

Liquor-Vends-Will-Remain-Closed-In-Fatehgarh-Sahib-For-3-Days-Beer-Bars-Of-Hotels-Will-Also-Not-Open-Decision-Regarding-Martyrdom-Day-Of-Chhote-Sahibzadas

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं