September 19, 2026 03:31:44
पंजाब के 75 शहरों में कोहरे का रेड अलर्ट:5 से 10 मीटर विजिबिलिटी, रेंगती दिखी गाड़ियां, विभाग बोला- ज

पंजाब के 75 शहरों में कोहरे का रेड अलर्ट:5 से 10 मीटर विजिबिलिटी, रेंगती दिखी गाड़ियां, विभाग बोला- जरूरी होने पर घर से निकलें

Dec27,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। शहरों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 5 से 10 मीटर रह गई है। सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। इस दौरान हाईवे पर वाहन रेंगते दिखे। एयर क्वालिटी इंडेक्स भी गिर गया। इससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। वहीं, मौसम विभाग ने लोगों काे सावधान रहने की सलाह दी है। सड़क पर निकलते समय वाहनों में फॉग लाइट प्रयोग करने की नसीहत दी है। साथ कहा है कि जब तक ज्यादा जरूरी न हो तो घर से न निकलें। साथ ही चेहरे को ढक कर रखने की कोशिश करें। विभाग ने 75 शहरों में कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है।

इन शहरों में आज पूरा दिन रहेगा कोहरे का कहर
मौसम विभाग ने सरदूलगढ़, बुढलाडा, लहरा, मानसा, सुनाम, संगरूर, बरनाला, तपा, धूरी, मलेरकोटला, मूनक, पातड़ां, समाना, पटियाला, नाभा, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, तलबंडी साबो, अबोहर, मलोट, बठिंडा, गिदड़बाहा, फाजिल्का, राजपुरा, फूल, जैतो, श्री मुक्तसर साहिब, जलालाबाद, बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, खरड, खमानो, लुधियाना खरड़, खमानों, लुधियाना पूर्व, चमकौर साहिब, समराला, रूपनगर, बलाचौर, बाघा पुराना, फरीदकोट में अलर्ट दिया है। इसके अलावा मोगा, फिरोजपुर, जीरा, शाहकोट, पट्टी, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, खडूर साहिब, निहाल सिंहवाला, रायकोट, जगराओं, लुधियाना पश्चिम, फिल्लौर, नकोदर, फगवाड़ा, जालंधर , कपूरथला, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, होशियारपुर, बाबा बकाला, अमृतसर , अमृतसर बटाला, अजनाला, डेरा बाबा नानक, भुलत्थ, दसूआ,मुकेरियां, गुरदासपुर, पठानकोट में भी अलर्ट जारी किया गया है।

Red-Alert-Of-Fog-In-75-Cities-Of-Punjab-5-To-10-Meter-Visibility-Vehicles-Seen-Crawling-Department-Said-Leave-The-House-If-Necessary



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं