डेस्क, लुधियाना
सोशल मीड़िया को गलत ढंग से इस्तेमाल करने वालों को किसी का भी ड़र नही है, ये आज साबित हो गया। असल में आज लुधियाना के एसएसपी विजिलेंस हैडक्वार्टर रविंदर पाल संधू की ही किसी ने फेस फेसबुक आईडी बना डाली। उन्हें इस बात की जानकारी तब चली जब उनके किसी रिश्तेदार ने उन्हें नई फेसबुक संबंधी जानकारी दी। हुआ ऐसे कि रविंदर पाल संधू के किसी नजदीकी रिश्तेदार जो की डेरा बस्सी में रहता है, को उनकी फेसबुक पर एसएसपी संधू की ओर से फ्रेंड रिक्वेस्ट रिसीव हुई। हालांकि ये रिश्तेदार पहले से एसएसपी संधू का फेसबुक फ्रेंड था। इसलिए उसने मोबाइल कॉल कर एसएसपी संधू से नई फेसबुक आईडी बना संबंधी पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी ओर से कोई नई आईडी नहीं बनाई गई। तब जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि किसी ने उनकी फेक फेसबुक आईडी बना उनके कुछ नजदीकियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी है। इस संबंधी एसएसपी संधू ने बताया कि इसको लेकर साईबर सैल जांच में जुट गई है और जल्द आरोपी पकडे़ जाने की बात उन्होंने कही है। संधू ने आम पब्लिक को भी कहा है कि उनकी नई आईडी रिक्वेस्ट को असेप्ट न किया जाए और इसे इग्नोर करें।
Fake-Facebook-Id-Of-Ludhiana-Vigilance-Ssp-Created-Cyber-Cell-Engaged-In-Investigation