डेस्क, लुधियाना
लुधियाना वुमेन लाइफ ग्रुप की ओर से क्रिसमस डे सेलिब्रेशन का आयोजन मॉल रोड स्थित ज्ञान रेस्टोरेंट में बड़ी धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मुस्कान शर्मा की क्लब मेंबर्स का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए तंबोला, डांस इवेंट के साथ साथ कईं गेम्स रखी गई थी। इस दौरान बड़े दिनों की शुरुआत केक सेरेमनी भी रखी गई। लुधियाना वुमन लाइफ ग्रुप की ओर से हर त्योहार पर महिलाओं के लिए किसी ना किसी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दौरान बेस्ट डांस के लिए लड़कियों में हनाया व नायरा को इनाम दिया गया तो वहीं लड़कों में बेस्ट डॉस के लिए भाविक व कुनाल को इनाम दिया गया। ग्रुप में नए मेंबर के तौर पर पलक कपूर ने एंट्री की है। इस अवसर पर सुमन कपूर, पूजा बंसल, गीता, गिन्नी वर्मा, सुगंधा जलोटा, रितु, सोनिया व अन्य मौजूद थे।
Ludhiana-Women-Life-Group-Celebrated-Christmas-Day-Children-Got-Prizes-In-Dance-Invite