September 19, 2026 06:31:34
पंजाब Cm के प्रिंसिपल सेक्रेटरी बने Ias विजय, 33 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस, केंद्र में रक्षा मंत्

पंजाब Cm के प्रिंसिपल सेक्रेटरी बने Ias विजय, 33 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस, केंद्र में रक्षा मंत्रालय में थे तैनात

Dec30,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नए प्रिंसिपल सचिव वरिष्ठ IAS अधिकारी विजय कुमार सिंह को बनाया गया है। 1990 बैच के अफसर वीके सिंह वर्तमान में रक्षा मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थे। वह पूर्व सैनिकों का विभाग देख रहे थे। वीके सिंह का पंजाब और केंद्र सरकार के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर करीब 33 वर्षों से अधिक काम करने का अनुभव है। वीके मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। इससे पहले वह केंद्र सरकार के कपड़ा मंत्रालय में भी विशेष सचिव में काम कर चुके हैं। रक्षा मंत्रालय के सचिव से पहले वह कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं। पंजाब सरकार ने केंद्र से उनकी वापसी का अनुरोध किया था, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया। नियुक्तियों के लिए बनी केंद्र कैबिनेट कमेटी ने बीते मंगलवार को इसे मंजूरी दी थी। वीके सिंह, जो 2017 से केंद्रीय डेपुटेशन पर हैं, वर्तमान में विनी महाजन के बाद सबसे वरिष्ठ हैं। जबकि मुख्य सचिव का पद 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा के पास है।

Ias-Vijay-Becomes-Principal-Secretary-To-Punjab-Cm-Has-More-Than-33-Years-Of-Experience-Was-Posted-In-The-Defense-Ministry-At-The-Center

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं