September 17, 2026 22:55:42
हिमाचल नहीं ये पंजाब है जनाब- सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ पंजाब पुलिस का न्यू ईयर सैलिब्रेशन स्पेशल ट्र

हिमाचल नहीं ये पंजाब है जनाब- सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ पंजाब पुलिस का न्यू ईयर सैलिब्रेशन स्पेशल ट्रीटमेंट प्लान

- न्यू ईयर सैलिब्रेशन में शराब पीकर गाड़ी चलाई या हुडदंग मचाया तो खातिरदारी को रहें तैयार

Dec30,2023 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

ये हिमाचल नहीं पंजाब है जनाब- अगर आपने 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर सैलिब्रेशन में शराब पीकर गाड़ी चलाई या हुडदंग मचाया तो पंजाब पुलिस आपको थाने ले जा स्पेशल ट्रीटमेंट देने वाली है। इस तरह का पंजाब पुलिस का इंविटेशन पोस्ट सोशल मीड़िया पर युवाओं में खूब वॉयरल हो रहा है। जिसे पढ़कर युवा हंसते हुए इसे खूब वॉयरल कर रहे हैं। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश् में गए सैलानियों के लिए वहां के सीएम ने 31 दिसंबर की सैलिब्रेशन में शराब पीकर झूम गए लोगों के लिए इस बार कुछ अलग व्यवस्था की है, जिसमें शराब से झूमकर सड़क पर गिरे लोगों कोहिमाचल पुलिस उनके घर या होटल छोड़ कर आएगी। लेकिन इसके उल्ट लुधियाना में ऐसे शराबियों को पंजाब पुलिस थाने में ले जाकर स्पेशल ट्रीटमेंट देगी।    

 

इससे साफ है कि इस बार 31 दिसंबर की रात पंजाब पुलिस भी अपने ढंग से न्यू ईयर सैलिब्रेशन मनाएगी। पंजाब पुलिस ये न्यू ईयर सैलिब्रेशन 31 दिसंबर की रात सड़कों पर शराब पीकर वाहन चलाने, हुडदंग मचाने वाले और शोरशराबा झगड़ा करने वालों के साथ मनाने वाला है। पंजाब पुलिस का इस तरह का निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया में व्हटसऍप, फेसबुक व टिवटर व अन्य प्लेटफार्म पर खूब वॉयरल हाे रहा है और इस हास्यपद पोस्ट ने खूब धूम मचा रही है।   

पुलिस के इस निमंत्रण पत्र में साफ किया गया है कि नियमों की धज्जियां उड़ा हुडदंग मचाने वालों के सिटी पुलिस थाना में फ्री एंट्री रहेगी और उन्हें यहां पर स्पेशल ट्रीटमेंट दी जाएगी। इस तरह आम पब्लिक को भी इस सोशल मीडिया पोस्ट में साफ किया है कि अगर कोई आपकी नई साल की रात को खराब करने की कोशिश करता है तो वे 112 पर कॉल कर हमें इंवाइट कर सकते हैं। 

इस पोस्ट में पंजाब पुलिस ने नागरिकों को यह भी सलाह दी है कि अगर कोई किसी की नए साल की रात को बर्बाद करने की कोशिश करता है तो वे 112 नंबर डायल करें और पुलिस को बुलाएं। एक अन्य मजाकिया पोस्ट में, जिसमें एक पात्र बार के पीछे दिखाई देता है, पंजाब पुलिस कहती है, “आप खुद बार में या बार के पीछे चुनें। 2024 हैप्पी न्यू ईयर'' इन दोनों पोस्टरों को सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया मिल रही है और लोग इन्हें व्हाट्सएप ग्रुपों में भी शेयर कर रहे हैं।

इस बीच, पंजाब के सभी जिलों में पुलिस ने वर्ष की पूर्व संध्या पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से ही व्यापक इंतजाम किए हैं। लुधियाना पुलिस ने भी हाल ही में नए साल के जश्न के समय के संबंध में आदेश जारी किए थे और शहर के बार, क्लबों, रेस्तरां और होटलों में जश्न, पार्टियों के लिए रात 1 बजे की समय सीमा तय की है।

हिमाचल नहीं ये पंजाब है जनाब- सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ पंजाब पुलिस का न्यू ईयर सैलिब्रेशन स्पेशल ट्र

Sir-This-Is-Punjab-Not-Himachal-Punjab-Police-New-Year-Celebration-Special-Treatment-Plan-Went-Viral-On-Social-Media



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं