यशपाल शर्मा, लुधियाना
दयानंद मेडिकल कालेज एंड अस्पताल की ओर से हास्पिटल डाक्टरों की प्राईवेट प्रैक्टिस कल से यानि नए साल के पहले दिन से बंद करने का फरमान जारी होने के बाद अस्पताल मैनेजमेंट पूरी तैयारी में दिखाई दे रहा हैं, लेकिन डाक्टर अभी इस फरमान को लेकर उतने गंभीर नहीं है। इसका कारण है कि डाक्टर अभी इस इंतजार में हैं कि अगर वे इस फरमान पर अमल नहीं करते तो हास्पिटल मैनेजमेंट उन पर किस तरह का एक्शन लेता है। हालांकि अस्पाल के अंदर जहां नई ओपीडी डाक्टरों के लिए तैयार की जा चुकी हैं, वहीं अस्पताल के अंदर की फार्मेसी भी दवाईयों से लैस कर दी गई है। मतलब ये कि अस्पताल में मरीजों की एक दम से तादाद बढ़ने पर उन्हें दी जाने वाली दवाईयों की कोई कमी ने दिखे, इसके लिए फार्मेंसी के अंदर भी चार से पांच गुना अधिक दवाईयां मंगवा कर रख ली गई हैं। अब इससे अस्पताल को बड़ा फायदा ये भी होने वाला है कि अब अस्पताल के डाक्टर मरीजों को वहीं दवाईयां लिखेंगे जो दवाईयां हास्पिटल के मेडिकल स्टोर में हैं। मैनेजमेंट के फरमान को लेकर डाक्टर गंभीर नहीं है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि किसी भी डाक्टर क्लीनिक, नर्सिंग होम या कोठी पर ये नोटिस नहीं चिपकाया गया कि कल से उनकाे यहां कोई प्रैक्टिस नहीं होगी और वे ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल की ओपीड़ी में आकर मिले।
--------
डाक्टरों को मिलेगी नई डेडलाइन या होगा कोई एक्शन
जिस लिहाज से डाक्टर मैनेजमेंट के फरमान को लेकर गंभीर नहीं है, उससे लगता है कि मैनेजमेंट डाक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस बंद करने की अपनी डेडलाइन में किस तरह का इजाफा करेगी या अपना एक्शन लेगी, ये अगले एक या दो दिन में साफ जो जाएगा। डीएसमी के सीनियर डाक्टर संदीप पुरी जो की वीजे पर ट्रेवलर की मेडिकल रिपोर्ट देने के अप्रूव डाक्टर हैं, हालांकि ये अप्रूवल डीएमसी तक के पास नहीं हैं। वे ये सब अपनी प्राइवेट प्रैक्टिस के जरिए करते हैं और अगर वे डीएमसी में अपनी फुल टाइम प्रैक्टिस करते हैं तो उनका ये काम प्रभावित हाना तय है। ऐसे ही अस्पताल के कईं डाक्टरों के अपने अस्पताल व नर्सिंग होम तक हैं तो वे किस तरह से वे अपनी प्राइवेट प्रैक्टिस बंद करेंगे, य बड़ा सवाल है।
अस्पताल में पार्किंग पहले से बड़ी समस्या, ऐसे में दिक्कत ओर बढे़गी
नए डीएमसी और हीरो हार्ट सेंटर में पहले वाहनों की पार्किंग बड़ी समस्या है और अगर सभी डाक्टर यहीं अपनी ओपीडी करेंगे तो अस्पताल में पार्किंग की समस्या ओर बढ़ने वाली दिखाई दे रही है और मैनेजमेंट को इस पर भी काम करना पड़ सकता है।
Today-Is-The-Last-Day-Of-Private-Practice-Of-Dmc-Doctors-Management-Is-In-Preparation-Doctors-Are-Not-Serious