September 19, 2026 06:31:50
पंजाब में बुजुर्ग को करवाएगी हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा, पंजाब सरकार का केंद्र से ट्रेन न मिलने के बा

पंजाब में बुजुर्ग को करवाएगी हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा, पंजाब सरकार का केंद्र से ट्रेन न मिलने के बाद फैसला, चार्टर्ड फ्लाइट्स बुक कराई

Jan1,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। केंद्र सरकार द्वारा ट्रेन मुहैया न करवाए जाने के बाद अब पंजाब सरकार ने नया फैसला लिया है। सरकार अब हवाई जहाज से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराएगी। इसके लिए सरकार ने चार्टर्ड फ्लाइट्स बुक करवा दी है। इसका ऐलान CM भगवंत सिंह मान आज दोपहर 3 बजे पंजाब भवन में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकते हैं। पंजाब सरकार द्वारा 27 नवंबर 2023 को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर स्पेशल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की गई थी। तब से लेकर अब तक केवल एक ट्रेन श्रद्धालुओं को लेकर जा पाई है। पहला जत्था श्री हजूर साहिब के लिए रवाना हुआ था। रेलवे की तरफ से रही दिक्कत की वजह से 6 दिसंबर को जालंधर से वाराणसी जाने वाली ट्रेन रद्द हो गई थी। अब 15 दिसंबर को मालेरकोटला से अजमेर शरीफ जत्था जाना था, लेकिन रेलवे की तरफ से असमर्थता जता दी गई है। हालांकि राज्य सरकार ने 15 दिसंबर की ट्रेन के लिए 1.34 करोड़ रेलवे को जमा करवाए हुए हैं।

जनरेटरों की कमी का दिया हवाला
सरकार की तरफ से यह यात्रा लोगों को AC ट्रेन में करवाई जा रही है, जबकि रेलवे का तर्क है कि उनके पास जनरेटर कारों का अभाव है। दूसरी तरफ राज्य सरकार की तरफ से दलील दी गई है कि यात्रा के लिए रेलवे से एमओयू साइन हुआ है, वहीं, यात्रा से जुड़ी राशि भी एडवांस में दी जा रही है। इसके बावजूद भी इस तरह की दिक्कत आ रही है। हालांकि सरकार ने तीर्थ यात्रा को लेकर योजना बनाई हुई। इसमें कोशिश यही है कि आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ही इसे हर हाल में संपन्न किया जाए।

हर हफ्ते जानी थी श्रद्धालुओं को लेकर ट्रेन
सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के लिए 40 करोड़ का बजट रखा गया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 13 ट्रेन धार्मिक स्थानों पर भेजे जाने की योजना है। योजना के मुताबिक हर हफ्ते एक ट्रेन को श्रद्धालुओं को लेकर जाना था। प्रत्येक ट्रेन में एक हजार श्रद्धालु शामिल रहने थे। पंजाब सरकार ने इस काम के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के साथ इसके लिए एमओयू साइन किया हुआ है। वहीं, पंजाब व इसके साथ लगते हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थानों की यात्रा बस के माध्यम से करवाई जाती है। यात्रा की रूपरेखा कैबिनेट के लिए सब कमेटी बनी हुई है। इसमें कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर व अमन अरोड़ा शामिल है।

In-Punjab-Elderly-People-Will-Be-Allowed-To-Go-On-Pilgrimage-By-Air-Punjab-Government-Decided-After-Not-Getting-The-Train-From-The-Centre-Booked-Chartered-Flights



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं