September 19, 2026 07:36:13
मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ आतंकी घोषित, गैंगस्टर लॉरेंस का राइट हैंड, खालिस्तानी आतंक

मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ आतंकी घोषित, गैंगस्टर लॉरेंस का राइट हैंड, खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से कनेक्शन

Jan1,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। भारत सरकार ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के राइट हैंड और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित कर दिया है। गोल्डी बराड़ पंजाब में टारगेट किलिंग, एक्सटॉर्शन के साथ-साथ बॉर्डर पार से हथियारों और ड्रग की स्मगलिंग में शामिल है। गोल्डी बराड़ पर लॉरेंस बिश्नोई के साथ पहले UAPA के तहत केस दर्ज हुआ था। 29 मई 2022 को कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवा कर सोशल मीडिया पर उसकी जिम्मेदारी ली थी। गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम एक्ट (UAPA) के तहत आतंकी घोषित किया है। इससे जुड़ी नोटिफिकेशन सोमवार को जारी की गई। जिसमें कहा गया है कि गोल्डी बराड़ खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा हुआ है और आतंकी साजिशों में शामिल है। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्रालय ने 30 दिसंबर को इसी एक्ट के तहत विदेश में बैठे पंजाब के गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को भी आतंकी घोषित किया था।

विदेश से 5 राज्यों में नेटवर्क ऑपरेट कर रहा
कनाडा में बैठकर गोल्डी बराड़ अब तक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, NCR और राजस्थान में भी लॉरेंस के नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। उसी ने लॉरेंस के जेल में होने के बाद गैंग को स्ट्रॉन्ग किया। जिसके बाद रंगदारी, मर्डर, हत्या प्रयास मामलों में गोल्डी का नाम सामने आने लगा। गोल्डी ने इसके साथ ही पंजाब में हथियारों की सप्लाई चेन बनानी शुरू कर दी। बीते दिनों अमृतसर और बठिंडा में कई गोल्डी के साथी पकड़े गए, जो हथियारों की तस्करी से जुटे थे।

Goldie-Brar-Mastermind-Of-Moosewala-Murder-Declared-A-Terrorist-Right-Hand-Of-Gangster-Lawrence-Connection-With-Khalistani-Terrorist-Organization-Babbar-Khalsa-International



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं