जालंधर के इंडियन ऑयल टर्मिनल में तेल टैंकर ऑपरेटर की ओर से अपना धरना खत्म करने का ऐलान कर दिया गया है जानकारी मुलाकात तेल टैंकर ऑपरेटर ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर के साथ मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है। इस दौरान ऑपरेटर की ओर से अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी डिप्टी कमिश्नर को सौंपा गया है। तेल टैंकर ऑपरेटर के इस फैसले के बाद अब पेट्रोल पंपों में बनी पेट्रोल डीजल की किल्लत का काफी हद तक हल हो जाएगा और अगले दो घंटे तीन घंटों तक पेट्रोल डीजल की सप्लाई पंप तक पहुंचने लगेगी। बड़ी बात है कि इस हड़ताल के चलते लुधियाना के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल खत्म हो गया है और उनके बाहर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। जिसके चलते कई इलाकों में ट्रैफिक समस्या की भी हालत बेहद गंभीर हुई पड़ी है । बताया जा रहा है कि ऑपरेटर्स की ओर से तो यह धरना उठा लिया गया है लेकिन मौके पर इंडियन ऑयल के टर्मिनल के बाहर कुछ ट्रांसपोर्टर डटे हुए हैं और वह पेट्रोल पंप मालिकों की गाड़ियों को अंदर नहीं जाने दे रहे, जिसके चलते इस सप्लाई में कुछ देरी की भी बातें सामने आ रही है।
Relief-Diesel-Petrol-Supply-Will-Reach-Petrol-Pumps-In-The-Next-Two-To-Three-Hours-Oil-Tanker-Operators-Staged-A-Strike-At-The-Indian-Oil-Terminal-In-Jalandhar