September 19, 2026 00:10:49
मोहाली में 11 जनवरी को भारत-अफगानिस्तान T20 मैच, इसके बाद न्यू चंडीगढ़ में होंगे इंटरनेशनल मुकाबले; P

मोहाली में 11 जनवरी को भारत-अफगानिस्तान T20 मैच, इसके बाद न्यू चंडीगढ़ में होंगे इंटरनेशनल मुकाबले; Pca का नया स्टेडियम बनकर तैयार

Jan3,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ से सटे मोहाली में 11 जनवरी को भारत और अफगानिस्तान के बीच में T20 मैच होगा। यह मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है, क्योंकि पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन का नया स्टेडियम न्यू चंडीगढ़ में बनकर तैयार हो चुका है। इसमें पहले रणजी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच खेले जा चुके हैं। अब जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मैच भी यहां पर खेले जाएंगे। न्यू चंडीगढ़ में बना पंजाब क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। मामले में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिलशेर खन्ना ने बताया कि जल्द बीसीसीआई के पदाधिकारी स्टेडियम का फाइनल सर्वे करेंगे। बीसीसीआई से मंजूरी मिलने के बाद आगे के सभी मैच नए स्टेडियम में होंगे। उस स्टेडियम को मॉडर्न सुविधाओं के साथ बनाया गया है।

दर्शकों को नहीं होगी परेशानी

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा न्यू चंडीगढ़ में बनाए गए क्रिकेट स्टेडियम का विशेष रूप से ख्याल रखा गया है कि किसी भी दर्शन को कोई परेशानी न हो । साथ ही खिलाड़ियों की सुविधा का भी ख्याल रखा गया है। इसमें खिलाड़ियों के आने-जाने के लिए अलग से रास्ता बनाया गया है। स्टेडियम के गेट के साथ ही प्रैक्टिस पिच बनाई गई है। खिलाड़ियों के लिए अलग से पवेलियन बनाया गया है। दर्शकों के निकलने के लिए 12 लिफ्ट और 16 गेट बनाए गए हैं। स्टेडियम के अंदर ही करीब 1600 गाड़ियों की पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्टेडियम के चारों तरफ काफी जगह खाली है। जहां मैच के दौरान खाने-पीने के स्टाल लगाए जा सकते हैं, ताकि दर्शकों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

लाल और काली मिट्टी की पिच

न्यू चंडीगढ़ में बनाया गया क्रिकेट स्टेडियम देश का इकलौता ऐसा स्टेडियम है, जिसमें लाल और काली मिट्टी की दोनों पिच मौजूद हैं। स्टेडियम में भिवानी की काली मिट्टी से पिच बनाई गई है। वहीं स्टेडियम के ग्राउंड B और प्रैक्टिस पिच लाल मिट्टी से बनाई गई है। लाल मिट्टी की पिच में ज्यादा बाउंस और गति होती है। यह तेज गेंदबाजों के लिए बेहतर मानी जाती है। वहीं काली मिट्टी में जल्दी ब्रेक आते हैं, इसलिए यह स्पिनर्स के लिए मददगार होती है।

India-Afghanistan-T20-Match-On-January-11-In-Mohali-Followed-By-International-Matches-In-New-Chandigarh-Pcas-New-Stadium-Is-Ready



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं