September 19, 2026 00:14:11
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ में ड्राइवरों की हड़ताल खत्म: पेट्रोल पंपों पर तेल के टैंकर पहुंचने

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ में ड्राइवरों की हड़ताल खत्म: पेट्रोल पंपों पर तेल के टैंकर पहुंचने लगे, गैस, सब्जी-फलों की सप्लाई शुरू

Jan3,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में नए हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल दो दिन बाद खत्म हो गई है। जिसके बाद अब पेट्रोल और डीजल के टैंकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। गैस समेत सब्जी और फलों की सप्लाई भी शुरू हो गई है। पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सीनियर मेंबर और जिला मोहाली के प्रधान इशविंदर मोंगिया ने बताया है कि धीरे-धीरे सप्लाई सुधर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आज शाम तक हालात सामान्य हो जाएंगे। रोज की तरह ही लोग पंपों पर पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पहुंच रहे हैं। उधर, हरियाणा में आज ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की कोर कमेटी की मीटिंग होगी।

चंडीगढ़ में शर्त पर मिला पेट्रोल-डीजल
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के बाद सबसे ज्यादा हालात चंडीगढ़ में खराब हुए। शहर में पंप के बाहर चार और दो पहिया वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। हालात बिगड़ते देख यूटी प्रशासन ने शाम को शर्त के साथ डीजल और पेट्रोल दिए जाने का ऐलान कर दिया। प्रशासन द्वारा तय किया गया कि दो पहिया को अधिकतम 200 रुपए का तेल और चार पहिया को 500 रुपए का तेल दिया जाएगा। कॉमर्शियल और पब्लिक यूटिलिटी से जुड़े वाहनों को एक बार में 10 लीटर तेल दिया जाएगा। स्थिति सामान्य होने तक यह शर्त लागू रहेगी।

पंजाब के 30% पंप हुए थे ड्राई
पंजाब के 4,100 पंपों में से 30% पंप ड्राई हो गए थे। अमृतसर में कुछ लोग खुद तेल भरते दिखे। पंजाब सरकार ने बीती शाम को 2 शहरों से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई शुरू कराने का दावा किया था। सरकार की ओर से बठिंडा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और मोहाली के लालड़ू स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के डिपो से तेल की सप्लाई शुरू करवा दी गई।

हरियाणा में आधी हुई सप्लाई
हरियाणा के 3,800 पेट्रोल पंपों में सप्लाई आधी रह गई थी। इन पंपों पर ​​हड़ताल से पहले ​2 करोड़ 96 लाख लीटर डीजल और पेट्रोल की सप्लाई की जाती थी, लेकिन हड़ताल के चलते यह सप्लाई 1 करोड़ 48 लाख लीटर रह गई थी। निजी ट्रक ड्राइवर पानीपत स्थित रिफाइनरी और बहादुरगढ़ स्थित प्लांट से तेल नहीं भरवा रहे थे। जिन पेट्रोल पंपों के खुद के वाहन हैं, वे ही तेल पहुंचा पाया।

हिमाचल में गैस-राशन की सप्लाई हुई प्रभावित
हिमाचल प्रदेश में भी 80% पेट्रोल पंप ड्राई हो गए थे। तेल की कमी की वजह से गैस-राशन की सप्लाई भी प्रभावित हुई। हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HRTC) की 168 बसें थम गईं। 150 से ज्यादा प्राइवेट बसें भी प्रभावित हुईं।

Drivers-Strike-Ends-In-Punjab-Haryana-Himachal-And-Chandigarh-Oil-Tankers-Started-Arriving-At-Petrol-Pumps-Supply-Of-Gas-Vegetables-And-Fruits-Started



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं