चंडीगढ़। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समागम पटियाला में संपन्न होगा। इसमें पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित तिरंगा फहराएंगे। जबकि, सीएम भगवंत मान लुधियाना, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां बठिंडा और विधानससभा डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी गुरदासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सरकार ने इस संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा जालंधर, मंत्री अमन अरोड़ा अमृतसर, सामाजिक सुरक्षा एवं बाल कल्याण मंत्री बलजीत कौर फाजिल्का, खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर फिरोजपुर, NRI मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल मालेरकोटला, सेहत मंत्री बलबीर सिंह श्री मुक्तसर साहिब, राजस्व मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा मानसा, खुराक एवं सिविल सप्लाई मंत्री लाल चंद फरीदकोट में तिरंगा फहराएंगे। इसके अलावा ग्रामीण विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर संगरूर, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस मोहाली, ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ETO रूपनगर, रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा शहीद भगत सिंह नगर, अनमोल गगन मान तरनतारन, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह मोगा और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां पठानकोट में तिरंगा फहराएंगे।
Punjab-Governor-Purohit-Will-Hoist-The-Tricolor-In-Patiala-Republic-Day-Schedule-Released-Cm-Mann-Will-Attend-The-Function-To-Be-Held-In-Ludhiana