यशपाल शर्मा, लुधियाना लुधियाना नगर निगम में 46 फर्जी लोगों के बैंक खातों में 3 करोड़ ट्रांसफर करने के घोटाले में निगम आयुक्त ने 2 सैनेटरी इंस्पैक्टर, 3 क्लर्क व 2 सफाई कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया है। दरअसल लुधियाना नगर निगम के इस बड़े स्कैम का खुलासा कैग की जांच के दौरान हुआ है। जब उक्त मामले की जांच की गई तो ये लोग नगर निगम के मुलाजिम नहीं निकले तथा उन्होंने फर्जी तरीके से सफाई कर्चमारी बता कर इनके अकाऊंट में पैसे डाल दिए गए थे, जिसके बाद इस मामले की जांच करने के बाद नगर निगम लुधियाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 सैनेटरी इंस्पैक्टर राजेश कुमार (पहले अमला क्लर्क) सैनेटरी इंस्पैक्टर हेमराज ( पहले अमला क्लर्क ), 2 अमला क्लर्क में हर्ष ग्रोवर, मनीष मल्होत्रा, 3 सफाई कर्मचारियों में राजेश कुमार बॉबी, कमल कुमार, और मिंटू कुमार बंटी को सस्पैंड कर दिया गया है। इस मामले में कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। जिनमें एमओएच जसबीर कौर, एमओएच डॉक्टर विपुल मल्होत्रा,डीसीएफए पंकज गर्ग, अकाउंट ऑफिसर संदीप कुमार, और लोकल ऑडिटर हरमनदीप सिंह के नाम शामिल है।जिनके खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे, उनके खिलाफ भी एफ.आई.आर. दर्ज कराने का फैसला लिया गया है। फर्जी सफाई कर्मचारी बताकर प्राइवेट लोगों के खाते में करीब 4 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने का मामला सामने आने के बाद यह बड़ा एक्शन लिया गया है।
Big-Action-7-Employees-Of-Ludhiana-Corporation-Suspended-Show-Cause-Notice-To-5-In-Case-Of-Transfer-Of-Rs-4-Crores-To-The-Bank-Accounts-Of-46-Fake-People