चंडीगढ़। लोगों को लंबित इंतकाल हाथों-हाथ मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से 15 जनवरी को एक और स्पेशल कैंप पूरे राज्य में लगाया जाएगा। यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से लिया गया है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को आयोजित कैंप पूरी तरह कामयाब रहा है। इसमें 31 हजार से अधिक केसों का निपटारा किया गया है। वहीं, आने वाले समय में राजस्व मंत्री तहसीलों और सब तहसीलों का दौर कर सारी स्थिति का जायजा लेंगे। शनिवार को छुट्टी वाले दिन पूरे पंजाब की तहसीलों और सब-तहसीलों में इंतकाल के पेंडिंग मामले निपटाने के लिए विशेष कैंप लगाए गए। इस दौरान 31,538 मामले निपटाए गए हैं। एक दिन में इतने इंतकाल दर्ज करने का यह नया रिकॉर्ड है। कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने खुद होशियारपुर, फगवाड़ा, फिल्लौर, लुधियाना पूर्वी, लुधियाना पश्चिमी और शहीद भगत सिंह नगर तहसीलों का दौरा करके जायजा लिया था। इस मौके पर उन लोगों के साथ बातचीत करके आ रही समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए।
CM खुद होशियारपुर का कर चुके हैं दौरा
राजस्व मंत्री आने वाले दिनों में तहसील दफ्तरों का औचक दौरा कर कामकाज की समीक्षा करेंगे, जिससे लोगों को प्रशासनिक कार्य करवाने में कोई दिक्कत न आए। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी होशियारपुर तहसील का दौरा करके लोगों को पारदर्शी और परेशानी रहित सेवाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराई थी।
वॉट्सऐप से सरकार तक पहुंचाएं शिकायत
पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लोग सरकार का साथ दें और किसी भी जायज कार्य के लिए किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को कोई रिश्वत न दी जाए। यदि राजस्व विभाग का कोई अधिकारी किसी काम के बदले पैसा मांगता है तो बेझिझक होकर इसकी शिकायत की जाए। दोषी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। शिकायत इन हेल्पलाइन नंबर 8184900002 पर वॉट्सऐप से जा सकती है। NRI अपनी लिखित शिकायत 9464100168 नंबर पर भेज सकते हैं।
31538-Deaths-Recorded-In-Punjab-In-One-Day-Special-Camps-Will-Be-Held-Again-On-January-15-Cm-Mann-Took-Decision-To-Stop-Corruption