September 19, 2026 04:10:39
पंजाब के 10 मंत्रियों को मिली नई कारें, पुरानी गाड़ियां जवाब देने पर सरकार का फैसला, विपक्षी दल उठा र

पंजाब के 10 मंत्रियों को मिली नई कारें, पुरानी गाड़ियां जवाब देने पर सरकार का फैसला, विपक्षी दल उठा रहे सवाल

Jan8,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने अपने मंत्रियों को नई कारें दी हैं। 10 मंत्रियों को पहली बार एक-एक इनोवा क्रिस्टा और बोलेरो टॉप मॉडल गाड़ी दी गई है। 20 गाड़ियां करोड़ों की लागत से खरीदी गई हैं। हालांकि, विपक्षी दल कारें खरीदने के मुद्दे पर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। सरकार का तर्क है कि मंत्रियों के पास पुरानी गाड़ियां थीं। वह कहीं भी जवाब दे देती थीं, इसके चलते यह फैसला लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक 10 गाड़ियां कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO, लाल चंद कटारूचक्क, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्मशंकर जिंपा, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, डॉ. बलबीर सिंह, बलकार सिंह, कुलदीप सिंह धालीवाल, गुरमीत सिंह खुडि्डयां व गुरमीत सिंह मीत हेयर को अलॉट की गई हैं। मंत्री को स्टाफ कार के रूप में इनोवा क्रिस्टा व सिक्योरिटी स्टाफ के लिए बोलेरो दी गई हैं। यह गाड़ियां कुछ मंत्रियों को डिलीवर कर दी गई हैं, जबकि कुछ को पहुंचाने का काम आखिरी चरण में है।

कई मंत्री प्रयोग करते हैं अपनी निजी कार
पता चला है कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा व कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर को पहले ही फॉर्च्यूनर कार दी गई थी। जबकि, मंत्री हरजोत सिंह बैंस और अनमोल गगन मान अपनी निजी कार का प्रयोग करते हैं। एक मंत्री ने बताया कि पुरानी गाड़ियां 4 लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं। ऐसे में अक्सर उनमें खराबी आती रहती है। कांग्रेस सरकार ने आखिरी बार जुलाई 2021 में 21 इनोवा खरीदी थीं। यह विधायकों व सांसदों को अलॉट की गई थीं। उस समय कांग्रेसी मंत्रियों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ जब मोर्चा खोला था तो उस समय यह गाड़ियां कैप्टन गुट के विधायकों को अलॉट की हुई थीं। इन पर उस समय करीब 4.25 करोड़ की लागत आई थी। इससे पहले कांग्रेस सरकार ने जुलाई 2020 में 17 नई गाड़ियां खरीदी थीं।

10-Ministers-Of-Punjab-Got-New-Cars-Governments-Decision-On-Returning-Old-Vehicles-Opposition-Parties-Are-Raising-Questions



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं