September 18, 2026 03:51:26
पंजाब के पूर्व आप Mla को कनाडा एयरपोर्ट पर रोका :छेड़छाड़ केस में 7 घंटे पूछताछ; विधानसभा स्पीकर संधवा

पंजाब के पूर्व आप Mla को कनाडा एयरपोर्ट पर रोका :छेड़छाड़ केस में 7 घंटे पूछताछ; विधानसभा स्पीकर संधवां भी साथ थे

Jan18,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। रोपड़ से आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोहा को कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। उनके साथ पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भी थे। नाबालिग से छेड़छाड़ के केस में 7 घंटे उनसे पूछताछ हुई। आखिर में रोपड़ SSP की तरफ से लेटर भेजा गया, जिसके बाद उन्हें कनाडा में एंट्री की परमिशन दी गई। दरअसल, संदोहा के खिलाफ कनाडाई इमिग्रेशन विभाग को एक शिकायत मिली थी। जिसमें लिखा गया था कि उन पर बच्चे से छेड़छाड़ के आरोप में भारत के पंजाब में FIR दर्ज है। इस पर एक्शन लेते हुए कनाडाई इमिग्रेशन विभाग ने 17 जनवरी 2024 को संदोहा को एयरपोर्ट पर रोक लिया। स्पीकर कुलतार संधवां भी उनके साथ रुक गए। कनाडाई अधिकारियों ने संदोहा से पूछताछ भी शुरू कर दी। कनाडाई अधिकारियों ने SSP रोपड़ से भी इसे लेकर संपर्क साधा। रोपड़ SSP गुलनीत खुराना ने पूर्व विधायक संदोहा को क्लीन चिट देते हुए एक चिट्‌ठी कनाडाई अधिकारियों को भेज दी। 7 घंटे बाद संदोहा को जाने दिया गया।

SSP बोले- केस में राजीनामा हो चुका
SSP गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि पूर्व विधायक के बारे में जानकारी मांगी गई थी। उनकी तरफ से चिट्‌ठी कनाडाई अधिकारियों को लिखी गई थी। जिसमें स्पष्ट किया गया कि उनके खिलाफ एक मामला था, जिसे हाईकोर्ट ने खत्म कर दिया था। वहीं जब उनसे डेली डायरी रिपोर्ट (DDR) के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि DDR की जांच की जा रही है। घटनास्थल दिल्ली था और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। उसमें भी राजीनामा हो चुका है।

2018 में भी हुए थे डिपोर्ट
पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोहा 2018 में भी कनाडा गए थे, तब भी संदोहा को भारत डिपोर्ट कर दिया गया था। तब अमरजीत सिंह पर एक पूर्व AAP नेता की शिकायत पर कार्रवाई हुई थी। इस बार कुलतार सिंह संधवां स्पीकर पद पर हैं। जिसके चलते उन्होंने मामले को लेकर सीधा रोपड़ SSP से संपर्क साध लिया और मामला 7 घंटे में सुलझ गया।

2010 में बच्चे ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया
यह मामला मामला 2010 का है। पूर्व विधायक संदोहा दिल्ली में टैक्सी चलाते थे। रोपड़ का एक बच्चा था, जो उनके पास से टैक्सी चलाना सीख रहा था। वे बच्चा संदोहा के पास ही रहता था। 2010 को बच्चा रोते रोपड़ पहुंच गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया और मेडिकल हुआ। मेडिकल में बच्चे से मारपीट सामने आई। बच्चे ने उन पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया। घटना दिल्ली की भी तो स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दे दी गई। मामला आगे बढ़ा तो दोनों पार्टियों में समझौता हो गया लेकिन इस मामले में DDR रोपड़ में कटी रह गई और दिल्ली पुलिस को इस बारे में कुछ नहीं बताया गया।

Former-Aap-Mla-Of-Punjab-Stopped-At-Canada-Airport-7-Hours-Of-Interrogation-In-Molestation-Case-Assembly-Speaker-Sandhwan-Was-Also-With-Him



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं