September 19, 2026 00:29:46
जालंधर में फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार, स्टूडेंट्स का डेटा उठाता, 25 हजार में बना

जालंधर में फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार, स्टूडेंट्स का डेटा उठाता, 25 हजार में बनाकर देते; Cbse-pseb के 600 से ज्यादा प्रमाण-पत्र बरामद

Jan19,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। जालंधर में पुलिस ने CBSE और PSEB के फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले प्रिंसिपल और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल टीम ने दोनों आरोपियों से प्रिंटर, एक कंप्यूटर सेट और करीब 600 फर्जी प्रमाणपत्र बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान न्यू विनय नगर के रहने वाले प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल अनुराग डाबर और नेयर फतेहपुरी मोहल्ला के रहने वाले राघव चड्‌ढा के रूप में हुई है। आरोपी स्कूल से स्टूडेंट्स का डेटा उठाते थे। इसके बाद 25 हजार रुपए में फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर आगे बेच देते थे। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि दोनों के साथ और कितने लोग जुड़े हुए हैं।

पूरे पंजाब से लोग सर्टिफिकेट बनवाने आते थे
स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में एक गिरोह सक्रिय है जो फर्जी CBSE और ओपन स्कूल प्रमाण पत्र बनाने में शामिल है। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस ने रेड कर पहले प्रिंसिपल अनुराग डाबर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसका साथी राघव चड्ढा गिरफ्तार हुआ। अनुराग डाबर एक निजी स्कूल का प्रिंसिपल है। छात्रों से डेटा इकट्ठा करता था और इसे दूसरे आरोपी राघव को भेजता था। जहां से राघव उक्त सर्टिफिकेट बनाकर लेता था। इनके पास पूरे पंजाब से लोग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आते थे। आरोपी लोगों से सिर्फ नाम पता और नंबर पूछ कर सर्टिफिकेट बनाते थे।

एक सर्टिफिकेट का 20-25 हजार लेते थे आरोपी
आरोपी कंप्यूटर का उपयोग कर डेटा से फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करता थे। फर्जी प्रमाण पत्रों को ये 20 हजार रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक की कीमत पर आगे बेचते थे। कई बार आरोपी 25 हजार से ज्यादा पैसे भी चार्ज करते थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि अब तक ये कितने लोगों के सर्टिफिकेट बना चुके हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
अनुराग और राघव के खिलाफ जालंधर सिटी पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर-8 में IPC की धारा 465, 467, 468, 471, 420 और 66डी (IT) एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उनके साथ और कितने लोग जुड़े हुए हैं। उनके नाम सामने आने के बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

-In-Jalandhar-The-Principal-Who-Made-Fake-Certificates-Was-Arrested-Collected-The-Data-Of-Students-Made-Them-And-Gave-Them-For-Rs-25-Thousand-More-Than-600-Cbse-Pseb-Certificates-Recovered



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं