लुधियाना। अयोध्या में आज 22 जनवरी को होने वाली भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंजाब में भी उत्साह की लहर है। पंजाब के शहरों में जगह-जगह धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। आकर्षक रोशनी से शहर की इमारतें और घर जगमगा उठे हैं। आज पूरे पंजाब में हजारों स्क्रीन लग रही हैं, जहां प्राण-प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम भक्तजन लाइव देख सकेंगे। वहीं रात होते ही पूरे पंजाब के मंदिरों व घरों में दीयों को जलाया जाएगा और आतिशबाजी होगी। श्री राम लला के स्वागत के लिए पूरे पंजाब में बीते दिनों शोभायात्राएं व पदयात्राएं हुई थी। आज सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पंजाब में चाहे आज सरकार की तरफ से सरकारी छुट्टी घोषित नहीं की गई। लेकिन रिकॉग्नाइज्ड स्कूल एसोसिएशन ने अपने स्तर पर स्कूलों में छुटि्टयां की हैं। वहीं कई स्कूलों ने अपने स्तर पर छुट्टी की घोषणा कर दी। इसके अलावा पंजाब के सभी मंदिरों, मार्केट एसोसिएशन, अलग-अलग पार्टियों ने नेताओं और समाज-सेवी संस्थाओं ने अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
जानें क्या-क्या होगा पंजाब में
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ, दुर्ग्याणा मंदिर और शिवाला बाग भाइयां सहित दूसरे बड़े मंदिरों के अलावा मार्केट कमेटियां बड़ी-बड़ी स्क्रीनें लगा रही हैं। इन पर अयोध्या में होने वाला कार्यक्रम लाइव चलाया जाएगा। सभी जगह लंगर की व्यवस्था रहेगी। दुर्ग्याणा मंदिर व शिवाला बाग भाइयां में रात दीपमाला होगी। कई समाजसेवी संस्थाएं शाम आतिशबाजी भी करने वाली हैं। जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर में 1 लाख 21 हजार दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा कई बड़े मंदिरों व मार्केट कमेटियों ने लंगर की व्यवस्थाएं की हैं। लुधियाना के 500 से अधिक मंदिरों में LCD लगाकर प्राण-प्रतिष्ठा का प्रोग्राम लाइव दिखाया जाएगा। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों पर शाम को दीपमाला की जाएगी।
Punjab-Ready-To-Welcome-Shri-Ram-Ministers-Reached-Their-Circles-Pran-Pratishtha-Program-Running-Live-On-Around-1000-Screens-Led