September 19, 2026 00:29:03
खन्ना में अग्निवीर अजय के परिवार से मिले Cm:1 करोड़ का चेक सौंपा; बोले- अब मैं आपका बेटा, मरते दम तक

खन्ना में अग्निवीर अजय के परिवार से मिले Cm:1 करोड़ का चेक सौंपा; बोले- अब मैं आपका बेटा, मरते दम तक दूंगा साथ

Jan25,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुरुवार को अग्निवीर अजय सिंह के घर पहुंचे। गांव रामगढ़ सरदारा का अग्निवीर अजय सिंह ने जम्मू कश्मीर में शहीद हुआ। सीएम ने शहीद की मां, पिता और छह बहनों से मुलाकात की। अजय के जीवन के बारे में पूछा और जीवनगाथा सुनकर भावुक भी हुए। सीएम मान ने परिवार को एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा। साथ ही ऐलान किया कि अजय की बहन अंजली देवी जोकि बीए सेकंड ईयर में है, उसकी पढ़ाई पूरी की जाएगी। नौकरी रिजर्व रख ली है। बीए पूरी होते ही नौकरी मिलेगी। सीएम ने ऐलान किया कि अजय सिंह की यादगार गांव में बनाई जाएगी। गांव में बुत लगेगा। गांव के स्कूल के नाम शहीद के नाम पर रखने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। गांव की डिस्पेंसरी को अपग्रेड किया जाएगा। वहां आम आदमी क्लिनिक बनाया जाएगा। सीएम मान ने अग्निवीर भर्ती को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 18 साल में भर्ती करके 6 महीने ट्रेनिंग देते हैं। 22 साल की उम्र में पूर्व फौजी बना देते हैं। हमारे नौजवान देश की रक्षा करने को तैयार हैं। केंद्र राजनीति कर रही है।

दुख की घड़ी में परिवार के साथ सरकार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि शहीद केवल एक परिवार या राज्य के नहीं होते बल्कि समूची कौम के होते हैं। शहादत में कैटेगरी नहीं होनी चाहिए। शहीद ही शहीद होता है। इसमें भेदभाव नहीं करना चाहिए ,राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता मुहैया करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। बता दें कि बेहद गरीब परिवार में मेहनत करने के बाद अजय सिंह भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। 6 बहनों का इकलौता भाई था। परिवार में बुजुर्ग मां बाप हैं। परिवार का गुजारा चलाने के लिए और कोई साधन नहीं हैं। जिसके चलते परिवार के लोग सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं।

Cm-Met-Agniveer-Ajays-Family-In-Khanna-Handed-Over-A-Check-Of-Rs-1-Crore-Said-Now-I-Am-Your-Son-I-Will-Support-You-Till-I-Die



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं