September 19, 2026 00:20:03
अमेरिका से पंजाब पहुंचा युवक का शव, परिवार ने इकलौते बेटे सेहरा बांधकर दी अंतिम विदाई, गोली लगने से

अमेरिका से पंजाब पहुंचा युवक का शव, परिवार ने इकलौते बेटे सेहरा बांधकर दी अंतिम विदाई, गोली लगने से हुई थी मौत

Jan27,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना। माछीवाड़ा साहिब में गांव भमा कलां के युवक की अमेरिका में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। करीब 22 वर्षीय जसदीप सिंह का शव शनिवार को गांव पहुंचा। जिसके बाद परिवार ने अपने इकलौते बेटे को सेहरा बांधकर अंतिम विदाई दी। इस ग़मग़ीन माहौल में पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ी। हर आंख नम थी। जसदीप सिंह के पिता दलजीत सिंह मांगट किसान हैं। करीब 5 साल पहले जसदीप सिंह 10वीं पास करने के बाद अपने मामा के पास अमेरिका गया था। कैलिफोर्निया के फर्जिनल शहर में रहता था। वहां ट्राला चलाने का काम करता था। गत 3 जनवरी को अमेरिका में अपने घर से कार में जसदीप सिंह निकला था। वीडियो काल से अपने माता पिता और दादी से बात की। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वीडियो काल पर बात करते ही अचानक जसदीप सिंह का फोन बंद हो गया था। जिसके बाद उन्हें चिंता हो गई थी। तभी उन्होंने जसदीप के मामा से संपर्क किया। जसदीप के मामा ने मौके पर जाकर देखा तो जसदीप कार में मृत पड़ा था। जिसके सिर में गोली लगी हुई थी। जसदीप सिंह को अमेरिका गए 5 साल से अधिक समय हो गया था। अभी मार्च महीने में उसने पहली बार पंजाब वापस आना था। उसके आने को लेकर घर में तैयारी चल रही थी। परिवार के लोग बेटे के स्वागत की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच विदेशी धरती से दुख भरी खबर मिली। जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। विधायक हरदीप सिंह मुंडी भी अंतिम संस्कार पर पहुंचे और घटना पर दुख जताया। विधायक ने कहा कि विदेशी धरती पर लगातार हो रही पंजाबियों की मौतें चिंता का विषय है। हमें सभी को इस पर चिंतन करना चाहिए।

The-Dead-Body-Of-A-Young-Man-Reached-Punjab-From-America-The-Family-Bid-Farewell-To-The-Only-Son-By-Tying-A-Scarf-To-Him-He-Died-Due-To-Bullet-Injury



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं