September 18, 2026 23:21:17
पंजाब में ड्रग केस में मजीठिया पर कसा शिकंजा:sit ने Pa समेत 4 करीबियों को नोटिस देकर 2 फरवरी को किया

पंजाब में ड्रग केस में मजीठिया पर कसा शिकंजा:sit ने Pa समेत 4 करीबियों को नोटिस देकर 2 फरवरी को किया तलब

Jan29,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में करोड़ों रुपए की नशा तस्करी से जुड़े मामले के पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी 4 लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया है। इनमें मजीठिया के पूर्व पीए व ओएसडी रह चुके लोगों के नाम भी शामिल हैं। SIT ने मेजर शिवचरन सिंह शिवी, करतार सिंह, तलबीर सिंह गिल और बुद्व राम काे नोटिस जारी किया। इन चारों को 2 फरवरी को बयान देने के लिए बुलाया गया है। इससे पहले SIT मजीठिया से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही मजीठिया से मामले से जुड़ा रिकॉर्ड तलब किया था। मजीठिया केस में पुलिस की तरफ से नई SIT बनाई गई है। अब SIT की जिम्मेदारी पटियाला रेंज के DIG एचएस भुल्लर को दी गई है। ADGP मुखविंदर सिंह छीना के रिटायर होने के बाद सरकार ने SIT का पुनर्गठन किया था। DIG भुल्लर के अलावा SIT में पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा और धुरी के एसपी योगेश शर्मा व कुछ और अधिकारियों को शामिल किया गया था। इससे पहले मजीठिया को 15 जनवरी को बुलाया गया था, उनसे SIT ने सात घंटे तक सवाल जवाब किए थे। हालांकि मजीठिया इस केस में जमानत पर चल रहे हैं। उनका साफ कहना है कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है।

20 दिसंबर 2021 को हुआ था मामला दर्ज
पुलिस ने मजीठिया के खिलाफ यह मामला दो साल पहले 20 दिसंबर 2021 को मामला दर्ज किया था, लेकिन उनकी गिरफ्तारी को कोर्ट ने दो महीने के लिए टाल दिया था। 5 महीने जेल में बिताने के बाद मजीठिया को 10 अगस्त 2022 को जमानत मिल गई थी। मजीठिया आरोप लगा चुके हैं कि जिस मामले में वे जेल रह कर आए हैं उसमें अभी तक कोई चार्जशीट ही दायर नहीं हुई है। उन पर डाला गया ये अनोखा NDPS का मामला है, जिसमें पुलिस ने कोई रिकवरी ही नहीं की।

Noose-Tightened-On-Majithia-In-Drug-Case-In-Punjab-Sit-Gave-Notice-To-4-Close-Ones-Including-Pa-And-Summoned-Them-On-2nd-February



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं