चंडीगढ़। पंजाब के आतंकी और बंबीहा गैंग के गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला ने निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। उसने कहा कि हरियाणा के यमुनानगर में गैंगस्टर लॉरेंस के शूटर राजन को ढूंढ कर हमने मारा। राजन ने राजस्थान के संचोर में हमारे भाई लक्ष्मण देवासी की हत्या की थी। उसे पहले मारा, फिर जलाया। वह लॉरेंस का ज्यादा खास था, इसलिए उसे सजा मिली। आतंकी ने कहा कि वह सरेंडर नहीं करेगा। उसके ISI या किसी आतंकी संगठन के साथ कोई लिंक नहीं हैं। कनाडा में मारा गाया सुक्खा दुन्नेके मेरा भाई था और हमेशा रहेगा। जिसने भी उसकी हत्या में भूमिका निभाई है, उसे जरूर जवाब दिया जाएगा। डल्ला ने कहा कि सुक्खा दुन्नेके और हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में लॉरेंस और गोल्डी के गुर्गों का हाथ है। ये लोग हमारी कौम के गद्दार हैं। गोल्डी बराड़ टाइम और जगह बता दे, मैं वहां उससे मिलने आ जाऊंगा। अर्श पंजाब के मोगा का रहने वाला है। अभी वह कनाडा में छिपा हुआ है। वहीं से हत्या, सांप्रदायिक मुद्दों को बढ़ावा देना और जबरन वसूली जैसी वारदातों को अंजाम दिला रहा है। उसे जनवरी 2023 में आतंकी घोषित किया गया था।
लॉरेंस-गोल्डी गैंग के हाथ में कुछ नहीं
आतंकी अर्श डल्ला ने कहा कि लॉरेंस-गोल्डी गैंग के हाथ में कुछ नहीं है। वह सिर्फ बच्चों की तरह जिम्मेदारी लेना जानता है। जैसे सिंगर्स की एक-दूसरे के साथ कॉन्ट्रोवर्सी चलती है, वैसे ही अब लॉरेंस और गोल्डी बराड़ कॉन्ट्रोवर्सी करने लगे हैं। मैंने तो पहली बार ऐसे गैंगस्टर देखे हैं, जो हत्याओं की जिम्मेदारी को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी कर रहे हैं
मेरा ISI या किसी आतंकी संगठन से लिंक नहीं
वह किसी भी आतंकी संगठन या ISI के साथ नहीं जुड़ा। उसने कभी किसी हिंदू या अन्य धर्म को गलत नहीं कहा। सरकार बिना किसी बात के उसे आतंकी बता रही है। वह कभी किसी कम्युनिटी के खिलाफ नहीं गया। दिल्ली पुलिस ने बीते दिन अर्श डल्ला के 2 गुर्गे गिरफ्तार किए थे। उन्होंने माना था कि उन्होंने डल्ला के कहने पर हिंदू नेता की हत्या की थी। दिल्ली पुलिस ने उसे नामजद किया है। इस पर डल्ला ने कहा उसे उस मर्डर की कोई जानकारी नहीं। न ही उसने कभी उक्त लोगों से बातचीत की। पुलिस ने झूठा केस डाला है।
मैं अपना टारगेट नहीं बताता, करके दिखाएंगे
डल्ला से जब पूछा गया कि लॉरेंस और गोल्डी बराड़ अब उसे हत्या की धमकी दे रहे हैं तो उसने कहा मैं तो नहीं बोलता कि किसका अगला नंबर है। मगर यह जरूर कहूंगा कि इस बार तो मारकर यमुना किनारे फेंका था। आगे यमुना के अंदर काट कर फेंकेंगे। राजन को तो सिर्फ सिर में गोलियां मारकर जलाया ही था।
Gangster-Dalla-Of-Bambiha-Gang-Said-I-Will-Not-Surrender-We-Killed-The-Shooter-Of-Lawrence-Bishnoi-In-Haryana-Goldie-Brar-Tell-Me-The-Time-And-Place-I-Will-Come