September 18, 2026 21:01:00
चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर Aap का प्रदर्शन:भाजपा हेडक्वार्टर जाते वर्कर पुलिस ने किए अरेस्ट; केजरीवाल बोले

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर Aap का प्रदर्शन:भाजपा हेडक्वार्टर जाते वर्कर पुलिस ने किए अरेस्ट; केजरीवाल बोले- Bjp को 16 नहीं 13 वोट पड़ी

Feb2,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगा आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान आप वर्करों ने भाजपा हेडक्वार्टर की तरफ कूच कर दिया। जिनको पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर रोक लिया। जिसके बाद आप के वर्करों और दिल्ली पुलिस में धक्कामुक्की हुई। नेताओं और वर्करों को हिरासत में लिया जा रहा है। इससे पहले वर्करों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा चंडीगढ़ में वोटों की चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गई। इस दौरान केजरीवाल ने भीड़ से 'गली-गली में शोर है, भाजपा वोट चोर है' का नारा लगवाया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता को चुनाव अधिकारी बना दिया गया। केजरीवाल ने कहा कि अभी तक सुना था कि बीजेपी मशीन में गड़बड़ी करती है। वोटों की चोरी करती है, लेकिन अभी तक इसका कोई सबूत नहीं मिला था। बीजेपी वालों की किस्मत खराब थी कि चंडीगढ़ में रंगे हाथों पकड़े गए। उनका वीडियो बन गया और वह वीडियो सब जगह वायरल हो गया। अब दुनिया को सबसे बड़ी पार्टी बताने वाली भाजपा का खुलासा हो चुका है।नगर निगम के अंदर से एक कर्मचारी ने बताया कि भाजपा को 16 नहीं सिर्फ 13 वोट  पड़े थे। मगर, चुनाव अधिकारी ने खुद ही वोटों की गिनती की। अब किसी को पता ही नहीं कि किसको कितने वोट मिले हैं।
पंजाब CM बोले- देश किसी के बाप की जागीर नहीं
इससे पहले पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि यहां जुटी भीड़ से पता चलता है कि ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। भाजपा का बस चले तो वह चुनाव भी न करने दे। अगर अदालत के आदेश पर चुनाव करवा भी लिए जाएं तो उसका रिजल्ट जैसा चंडीगढ़ में देखा गया है, वैसा ही आएगा। अब तक लोकसभा और राज्यसभा में भी इसी प्रकार बिल पास करवाते रहे हैं। ध्यान रखना, अगर 2024 में नरेंद्र मोदी जीतकर आ गए तो उनका नाम नरेंद्र मोदी नहीं नरेंद्र पुतिन बन जाएगा। मान ने आगे कहा कि वोट किसी को भी डालो लेकिन वह निकलती बीजेपी की है। जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गवर्नर के जरिए परेशान करवाया जा रहा है। ममता दीदी को गवर्नर परेशान कर रहे हैं। इसी प्रकार पंजाब में भी मुझे गवर्नर काम नहीं करने दे रहे हैं।

Aaps-Demonstration-On-Chandigarh-Mayor-Elections-Police-Arrested-Workers-Going-To-Bjp-Headquarters-Kejriwal-Said-Bjp-Got-13-Votes-Not-16



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं