September 18, 2026 20:07:55
पंजाब के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी:महिला क्रिकेट टीम कैप्टन हरमनप्रीत समेत 7 खिलाड़ी Dsp, 4 Pcs बनेंग

पंजाब के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी:महिला क्रिकेट टीम कैप्टन हरमनप्रीत समेत 7 खिलाड़ी Dsp, 4 Pcs बनेंगे; Cm मान बोले- ये हमारे हीरे

Feb4,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 10 इंटरनेशनल खिलाड़ियों को आज नियुक्ति पत्र देंगे। यह प्रोग्राम भगवंत मान के चंडीगढ़ निवास पर हो रहा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को DSP नियुक्त किया जा रहा है। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, वरुण कुमार और शमशेर सिंह को भी DSP नियुक्त किया जा रहा है। रुपिंदरपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और गुरजंट सिंह PCS की सेवाएं निभाएंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- आज का दिन खिलाड़ियों के लिए बहुत अहम है। मोगा की तरफ लड़कियां आगे नहीं बढ़ती थीं। हरमनप्रीत कौर इंडियन क्रिकेट टीम की कप्तान निकली। महिला क्रिकेट लीग शुरू हो रही है। हमारी 4-5 प्लेयर्स की अच्छी वैल्यू पड़ी है। क्रिकेट टीम को तो सभी पूजते थे लेकिन हॉकी टीम के हालात ऐसे थे कि कोई रिश्ता भी आता और उन्हें बताया जाता कि हॉकी क्रिकेट टीम का हिस्सा है तो लड़की वाले पूछते थे कि हॉकी तो खेलता है, काम क्या करता है?। हॉकी को काम नहीं माना जाता था। आज हॉकी खेल नहीं, प्रोफेशन बन चुकी है। कप्तान साहिब (हरमनप्रीत सिंह) के पिता जब चेक लेने आए तो धन्यवाद किया कि अब रात को खेतों में जाना बंद हो चुका है। पिछले कुछ सालों में पंजाब की चमक धुंधली हो गई थी। उन्होंने ना मुलाजिम, ना खिलाड़ियों और ना ही किसानों की तरफ ध्यान दिया। उन्होंने अपने व अपने परिवार की तरफ ध्यान दिया।
मान ने कहा कि मैंने पार्लियामेंट में कहा था कि भारत रत्न उसे दें, जिससे भारत रत्न की इज्जत बढ़े। अगर शहीद भगत सिंह, करतार सिंह सराभा या हमारे शहीद उधम सिंह को भारत रत्न दोगे तो उससे भारत रत्न की इज्जत बढ़ेगी। अगर न भी देंगे तो इससे हमारे शहीदों की इज्जत हमारे लिए कम नहीं होगी। इसलिए आज हम DSP लगाकर हम अपना मान बढ़ा रहे हैं। हम अपने परिवार के हीरों की चमक कम नहीं होने देंगे। हमारी खेल पॉलिसी बनी है। ओलिंपिक्स की तैयारी के लिए 15-15 लाख रुपए पहले ही दे रहे हैं। खेल कर तो हर कोई दे देता हे, तैयारी के लिए तो पहले दो।

Government-Jobs-For-Players-Of-Punjab-7-Players-Including-Womens-Cricket-Team-Captain-Harmanpreet-Will-Become-Dsp-4-Pcs-Cm-Mann-Said-These-Are-Our-Diamonds



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं