September 18, 2026 20:59:31
केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारी किसानों पर उठाया सवाल: लिखा- 3 कृषि कानून वापस लिए, फसलों की पूरी कीमत

केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारी किसानों पर उठाया सवाल: लिखा- 3 कृषि कानून वापस लिए, फसलों की पूरी कीमत दे रहे, फिर आंदोलन क्यों?

Feb15,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। किसानों के दिल्ली कूच के बीच केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर सवाल उठाए हैं। सरकार ने एक विज्ञापन जारी किया। जिसमें सवाल पूछा कि अब किसानों का हर तरह से ख्याल रखा जा रहा है तो आंदोलन क्यों?। केंद्र ने लिखा कि पंजाब में अब किसान आंदोलन क्यों? किसान यह सोचें कि 3 कृषि कानून रद्द कर दिए। केंद्र सरकार किसानों से गेहूं, धान और कपास शत-प्रतिशत पैसे देकर खरीदती है। इसके अलावा भी कई परियोजनाएं हैं, जिनसे किसानों को फायदा हो रहा है। इसके साथ ही केंद्र ने 10 सालों में किसानों की बेहतरी के लिए उठाए कदमों को भी गिनाया। पंजाब के किसान दिल्ली कूच के लिए 3 दिन से बॉर्डरों पर डटे हुए हैं। उन्होंने 13 फरवरी को दिल्ली जाने के लिए हरियाणा की तरफ कूच किया था। दोपहर 12 बजे किसान एक साथ पंजाब-हरियाणा के बीच बने शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर पहुंचे। यहां हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने बैरिकेडिंग और आंसू गैस के गोलों से उन्हें रोक लिया। तब से किसानों ने बॉर्डरों पर डेरा डाला हुआ है। इसमें कई किसान घायल भी हुए हैं।

The-Central-Government-Raised-Questions-On-The-Protesting-Farmers-Wrote-3-Agricultural-Laws-Have-Been-Withdrawn-They-Are-Paying-Full-Price-For-The-Crops-Then-Why-The-Agitation

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं