September 18, 2026 20:08:05
अमृतपाल के साथियों की याचिका पर सुनवाई: हाईकोर्ट में Nsa को दी चुनौती; केंद्र, पंजाब सरकार और डिब्रू

अमृतपाल के साथियों की याचिका पर सुनवाई: हाईकोर्ट में Nsa को दी चुनौती; केंद्र, पंजाब सरकार और डिब्रूगढ़ जेल अधीक्षक को नोटिस जारी

Feb15,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे संगठन प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथियों द्वारा उन पर लगाए गए नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) को चुनौती देने वाली याचिका की पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में कोर्ट ने केंद्र, पंजाब सरकार व डिब्रूगढ़ जेल अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। साथ ही अगली सुनवाई पर इस संबंधी जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अमृतपाल सिंह के साथी गुरी औजला, गुरमीत सिंह बुक्कनवाला, कुलवंत सिंह और बसंत सिंह द्वारा उन पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत की गई कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने अपनी याचिका में खुद पर लगाए गए NSA को गलत व गैर कानूनी बताया है। इस मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने केंद्र, पंजाब सरकार, डिब्रूगढ जेल अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट की तरफ से डिब्रूगढ़ जेल अधीक्षक से एक्ट के बारे में कुछ जानकारी पहले भी मांगी गई थी। लेकिन उनकी तरफ से इस बारे में जवाब दाखिल नहीं किया गया। इसके बाद अब यह आदेश जारी हुए हैं।

अमृतपाल केस की सुनवाई 19 को
इसी तरह अमृतपाल सिंह, दलजीत सिंह कलसी व उनके अन्य साथियों ने भी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में NSA के तहत उनकी की गई गिरफ्तारी को रद्द करने के लिए याचिका लगाई हुई है। इस मामले की सुनवाई 19 फरवरी को तय है। इस मामले में भी डिब्रूगढ़ जेल अधीक्षक को नोटिस हुआ है। उन्हें हर हाल में इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है।

Hearing-On-The-Petition-Of-Amritpals-Associates-Challenge-Given-To-Nsa-In-The-High-Court-Notice-Issued-To-Centre-Punjab-Government-And-Dibrugarh-Jail-Superintendent



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं