डेस्क, लुधियाना
लुधियाना के टैक्सटाइल व डाइंग कारोबारियों को चाइना से इंपोर्ट हो रहे गारमेंट पर मिनिमम इंपोर्ट प्राइस फिक्स करने के मुददे पर आज भाजपा के जिला प्रधान रजनीश धीमान ने डाइंग कारोबारियों के साथ ताजपुर रोड स्थित 50 MLD सीईटीपी प्लांट में मीटिंग की। इस दौरान कारोबारी नेता बॉवी जिंदल व तरुण जैन बावा ने कहा कि चाइना से इंपोर्ट हो रहे गारमेंट के चलते कपड़ा व डाइंग इंडस्ट्री को बड़ा नुक्सान उठाना पड़ रहा है और अगर जल्द इसका मिनिमम प्राइस तय न किया गया तो इससे कईं इंडस्ट्री बंद हो जाएगी। इस अवसर पर रजनीश धीमान ने कारोबारयों से वायदा करते कहा कि वे सोमवार 4 मार्च को सुबह 12:00 बजे व्यापारियों की मीटिंग केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ( मिनिस्ट्री ऑफ़ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स) और संबंधित अधिकारियों से दिल्ली में करवाएंगे और जल्द ही कारोबारियों को चाइना से आने वाले गारमेंट पर मिनिमम इंपोर्ट प्राइज फिक्स करने की खुशखबरी भी देंगे। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वह अपना रेल रोको आंदोलन वापस लें। उनके आग्रह पर फिलहाल टेक्सटाइल इंडस्ट्री ने अपना रेल रोको आंदोलन टाल दिया है। इस मौके पर तरुण जैन बाबा, बॉबी जिंदल,अशोक मक्कड़, कमल चौहान, राहुल वर्मा, और लुधियाना व्यापार संघ के हर्ष शर्मा और महेश शर्मा, डा.निर्मल नैय्यर,जिला सचिव नवल जैन, जिला प्रेस सचिव डा सतीश कुमार, कल्चर सेल के प्रधान अनिल मित्तल भी मौजूद थे।
Dyeing-And-Textile-Traders-Postponed-Rail-Roko-Movement-On-The-Assurance-Of-Bjp-District-President