September 18, 2026 00:29:11
पंजाब पुलिस के मुख्यालय में बनेगा क्रेच:मुलाजिमों के छोटे बच्चों को मिलेगा फायदा; 4 महीने में होगा त

पंजाब पुलिस के मुख्यालय में बनेगा क्रेच:मुलाजिमों के छोटे बच्चों को मिलेगा फायदा; 4 महीने में होगा तैयार

Feb29,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में काम करने वाले मुलाजिमों के छोटे बच्चों की सुविधा के लिए अब क्रेच का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पंजाब पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी महीने यह काम शुरू हो जाएगा। 4 महीने में यह क्रेच तैयार हो जाएगा। पुलिस प्रोजेक्ट में नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगी। साथ ही निजी कंपनी के सहयोग से प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। इस क्रेच को चलाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं की मदद ली जाएगी। सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के जरिए कुछ बड़े जिलों में जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स व ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया था। इनमें मोहाली और लुधियाना जिले शामिल हैं, जिनका रिस्पांस काफी अच्छा रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा तो यह हुआ कि विभागों में तैनात परिजन जब दिल करे अपने बच्चों से मिल पाते हैं। वहीं, इस वजह से उनके कामकाज में सुधार होता है।
पंजाब सरकार भी पुलिस मुलाजिमों की ड्यूटी की गंभीरता को समझती है। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि इन मुलाजिमों से काम का बोझ खत्म किया जाए। इसके लिए जहां अब हर साल पुलिस में खाली पड़े पदों को भरा जा रहा है। इसके अलावा मुलाजिमों को जन्मदिन पर सीएम के हस्ताक्षर वाला कार्ड भेजा जाता है। वहीं, बच्चों के जन्मदिन व सालगिरह व छुट्टी की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा ट्रेनिंग प्रोग्राम व सेशन आयोजित किए जाते हैं।

Creche-Will-Be-Built-In-The-Headquarters-Of-Punjab-Police-Young-Children-Of-Employees-Will-Get-Benefit-Will-Be-Ready-In-4-Months



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं