तरनतारन में आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत सिंह गोपी चोला का गोलियां मार कत्ल कर दिया गया । बताया जाता है कि गोपी चोला घर से कपूरथला कोर्ट में किसी मामले की पेशी को लेकर जा रहे थे और गोइंदवाल फतिया फाटक के पास उन पर ये हमला किया गया। बताया जाता है कि गोइंदबाल फतिया फाटक बंद था और इसके चलते उनकी गाड़ी यहां पर रुकी थी। इसी दौरान दो-तीन हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। बताया जाता है कि ये हमलावर स्विफ्ट गाड़ी में सवार थे और उन्होंने 5-6 फायर गोपी पर किये और इसके बाद यह हमलावर अपनी गाड़ी को बैक कर वापस भाग गए। कहा जाता है कि गोपी चोला की मौके पर ही मौत हो गई।
Aam-Aadmi-Party-Leader-Gopi-Chola-Shot-Dead