September 19, 2026 00:28:03
बिना मंजूरी  Aipl कंपनी ने बदला  Ireo Waterfront प्रोजेक्ट का नाम, अब शो की पब्लिसटी से भी एरियो का

बिना मंजूरी Aipl कंपनी ने बदला Ireo Waterfront प्रोजेक्ट का नाम, अब शो की पब्लिसटी से भी एरियो का नाम गायब

-ग्लाड़ा ने भी एआईपीएल के बोर्ड हटाने को जारी किया था नोटिस

Mar1,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना 

लुधियाना में AIPL कंपनी एक बार फिर विवादों में आती दिखाई दे रही है। इस बार कंपनी के विवादों में आने का कारण एक म्यूजिक एंड फूड शो का पब्लिसिटी स्टंट ही है। असल में AIPL कंपनी की ओर से करीब छह आठ साल पहले आर्थिंक संकट से घिरी IREO WATERFRONT को ओवरटेक तो कर लिया गया, लेकिन अभी तक ग्लाड़ा ने इस प्रोजेक्ट को AIPL DREAMCITY प्रोजेक्ट के नाम से अपनी सहमति नहीं दी है। यही नहीं ग्लाड़ा के पूर्व सीए की ओर से IREO WATERFRONT प्रोजेक्ट को लेकर  AIPL के नाम से लगे बोर्ड व यूनिपोल भी हटाने को कह दिया गया था। लेकिन ग्लाड़ा के पूर्व सीए सागर सेतिया का तबादला होने के बाद अब इस कंपनी ने फिर से नियमों की धज्जियां उड़ा इस प्रोजेक्ट की AIPL DREAMCITY नाम से पब्लिसिटी शुरु कर दी है। इतना ही नहीं इस रिहायशी कालोनी में प्लॉट खरीददारों की रजिस्ट्री दौरान भी एरियाे वॉटरफ्रंट का नुमांदा मौजूद रहता है। अब इतना ही नहीं साउथ सिटी स्थित IREO WATERFRONT में आगामी 9 व 10 मार्च को एक फूड एंड म्यूजिक शो होने जा रहा है और इसकी पब्लिसिटी में IREO WATERFRONT प्रोजेक्ट का पूरा नाम गायब कर केवल AIPL DREAMCITY प्रोजेक्ट के नाम से पब्लिसिटी की जा रही है। जबकि उक्त कंपनी के पास इस प्रोजेक्ट का नाम बदले जाने की कोई सहमति ग्लाड़ा या रेरा की ओर से नहीं मिली है। ग्लाड़ा के आदेशों के उल्ट AIPL की और से बोर्ड उतारना तो दूर शहर में धड़ल्ले से और बोर्ड लगाए जा रहे हैं। जिसकी मंजूरी उक्त कंपनी के पास नहीं है। सुनने में ये भी आ रहा है कि एआईपीएल का प्रबंधन ये पूरा खेल ग्लाडा के अधिकारियों की ही मिलीभगत व अफसरशाही के दम पर कर रहे हैं। 

शो पार्टनर में कोका कोला और स्विगी भी शामिल

साउथ सिटी में AIPL की और से दो दिवसीय शो आयोजित किया जा रहा है। यह शो 9 व 10 मार्च को साउथ सिटी स्थित एरियो वॉटरफ्रंट में किया जा रहा है। शो को कोका कोल और स्विगी भी बतौर पार्टनर शामिल हैं। जिसमें दस के करीब नामी सिंगर शामिल होने जा रहे हैं। जिसके लिए लोगों से भारी संख्या में टिकट फीस भी वसूल की जा रही है। AIPL की और से शहर के कई सड़कों पर यूनिपोल पर अपनी एड दी गई है। यूनिपोल पर सरेआम AIPL ड्रीम सिटी भी लिखा गया है। हालांकि पहले AIPL द्वारा कहा गया था कि वह लीगल तौर पर यह कार्य कर रहे हैं। लेकिन असलियत में ग्लाडा के रिकॉर्ड में AIPL के नाम से टाउनशिप ही नहीं है। इससे पहले AIPL ने शहर में सागर वाली कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। जिसमें AIPL विन्यू पॉर्टनर था। उक्त शो में प्रशंसकों द्वारा आरोप लगाए गए थे कि लाखों रुपए लेने के बावजूद उन्हें तय फैसिलिटी नहीं मिली थी। इस मामले में भी AIPL द्वारा जमकर एड की गई थी। फिर भी अधिकारी शांत रहे। अब देखना होगा कि इस बार भी अधिकारी शांत रहेगें या कोई एक्शन लिया जाएगा।

Aipl-Company-Changed-The-Name-Of-Ireo-Waterfront-Project-Without-Approval



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं