September 18, 2026 23:19:28
केजरीवाल बदलाव के नाम पर जनता के हितैषी  होने का  क्यों रच रहे है ढोंग - रजनीश धीमान 

केजरीवाल बदलाव के नाम पर जनता के हितैषी  होने का  क्यों रच रहे है ढोंग - रजनीश धीमान 

Mar4,2024 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

दिल्ली शराब घोटाला केस में ईडी द्वारा भेजे  आठवें समन को आज फिर अरविंद केजरीवाल ने  इग्नोर कर ये साबित कर दिया कि वो इसमें गुनहगार है और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए  जानबूझ कर पेश नहीं हो रहे है उक्त  शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने ईडी द्वारा  भेजे समन को गैर कानूनी बताने पर अरविंद केजरीवाल पर बरसते हुए कहे।धीमान ने आगे कहा कि केजरीवाल जानबूझकर समन का पालन नहीं करना चाहते और बहाने  बना रहे है। वही अब कोर्ट का सहारा लेकर 12 मार्च के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एजेंसी के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं। जबकि  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ का कोई भी प्रावधान नहीं है।गौरव तलब हैं कि दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल से ईडी फिजिकली पूछताछ करना चाहती है।परंतु केजरीवाल जिस तरह से ईडी के सामने पेश होने की बात कह रहे हैं, कानून में ऐसा कभी सुना नहीं गया है। जब अन्ना हजारे के संरक्षण में अरविंद केजरीवाल थे, तो वो कहते थे कि पहले इस्तीफा फिर जांच की जाए। लेकिन आज वो इस्तीफा देना तो भूल जाइए, जांच में भी कोई सहयोग नहीं दे रहे हैं।केजरीवाल एक तरफ तो बदलाव की बात  कर जनता के हितैषी  होने का ढोंग कर रहे है ।वही दूसरी ओर ईडी के सामने जाने से गुरेज भी कर रहे है।धीमान ने कहा कि केजरीवाल जितने मर्जी 
 पैंतरे  अपना ले  वो ज्यादा देर तक उसकी  सुरक्षा का कवच नहीं बन सकते हैं उसे ईडी के सवालों का जवाब देना ही होगा । इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा निर्मल नय्यर,सचिव प्रिंस बब्बर मौजूद थे।

Why-Is-Kejriwal-Pretending-To-Be-The-Benefactor-Of-The-Public-In-The-Name-Of-Change-Rajneesh-Dhiman-

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं