पटियाला | ड्रग्स केस में फंसे अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज पेशी पर पटियाला पहुंचे हैं। SIT के सामने पेश होने के लिए पहुंचे मजीठिया ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम पूरी तरह से बेनतीजा है। वो अब तक सात बार पेश हो चुके हैं लेकिन उनसे एक भी ढंग का सवाल नहीं किया गया। विधानसभा को लेकर उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा 17 साल की उम्र के व्यक्ति है, जो मुख्यमंत्री उनके साथ इस तरह से बात कर रहे हैं। उनके साथ बातचीत करने का तरीका उनका सही नहीं था। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा की कम भगवंत मान को उस अलमारी को ताला लगाना चाहिए, जहां से वह खा पीकर आने के बाद इस तरह की बातें और हरकतें करते हैं जो पंजाब के हितों के लिए नहीं होते। विधानसभा सेशन में जो तरीका अपनाया गया वह कतई सही नहीं था।
Majithia-Reached-Patiala-In-Drugs-Case-Akali-Leader-Said-Sit-Completely-Inconclusive-There-Have-Been-7-Hearings