सतलुज क्लब में मंगलवार सुबह से शुरू हुआ हाउसकीपिंग कर्मचारी विवाद अब कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद सन्नी भल्ला के पास पहुंच गया है। इस मामले में सतलुज क्लब में पिछले 10 से 25 सालों से हाउस कीपिंग का काम कर रहे मुलाजिम आज सन्नी भल्ला से मिले। इस दौरान हाउसकीपिंग का काम करने वाले मुलाजिमों ने बताया कि वह क्लब में पिछले 15-15 और 20-20 सालों से डीसी रेट पर काम कर रहे हैं और एकाएक उनको काम करने से रोक दिया गया। यह उनके साथ पूरी तरह से बेइंसाफी है, उनका कहना था कि क्लब प्रबंधन की ओर से किसी तरह का भी कोई टेंडर या कॉन्ट्रैक्ट किसी कंपनी को नहीं दिया गया। उनका कहना था कि अगर क्लब एग्जीक्यूटिव को उनसे किसी तरह की कोई शिकायत है तो वह उन्हें बताएं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें एकाएक काम करने से रोकना पूरी तरह से गलत हैगया है । इस दौरान सन्नी भल्ला ने सतलुज क्लब के डीसी रेट पर रखे कर्मचारियों को आश्वासन देते कहा कि वे इस मामले में क्लब के जनरल सेक्रेटरी डॉ चावला से बात करेंगे और इस मामले में जल्द किसी न किसी समाधान तक पहुंचाएंगे।
Sutlej-Club-Housekeeping-Dispute-Reached-Congress-Leader-Sunny-Bhalla