September 19, 2026 00:13:59
पंजाब कैबिनेट में नई एक्साइज पॉलिसी मंजूर, वित्तमंत्री बोले- 10 हजार करोड़ इनकम होगी; 2 स्पेशल कोर्ट

पंजाब कैबिनेट में नई एक्साइज पॉलिसी मंजूर, वित्तमंत्री बोले- 10 हजार करोड़ इनकम होगी; 2 स्पेशल कोर्ट बनेंगी, सेहत विभाग में नई भर्ती होंगी

Mar9,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने शनिवार को कैबिनेट मीटिंग में एक्साइज पॉलिसी सहित कई अहम मुद्दों पर फैसला लिया है। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि नई एक्साइज पॉलिसी लागू होने से 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की इनकम होगी। जब पंजाब में कांग्रेस सरकार थी, तब सरकार को सिर्फ 6 हजार 151 करोड़ का मुनाफा हुआ था। सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी के चलते सरकार आज 10 हजार करोड़ तक पहुंचने में सक्षम है। चीमा ने कहा आगे कहा कि तरनतारन और संगरूर में 2 स्पेशल कोर्ट का गठन किया गया है। इन कोर्ट में पॉक्सो एक्ट के अधीन आने वाले मामलों की सुनवाई होगी। पंजाब में पॉक्सो और छेड़छाड़ के केसों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं। जो क्राइम 18 साल से कम उम्र वाले बच्चों के साथ होता है, उसे रोकने और क्रिमिनलों को उचित सजा देने के लिए ये अदालतें बनाई गई हैं। इन अदालतों में करीब 20 अधिकारी होंगे। चीमा ने कहा कि पंजाब की अदालतों में करीब 3842 पोस्ट अस्थाई हैं। जिन्हें सरकार ने स्थाई कर दिया है। ये पोस्ट पिछले 20 साल से अस्थाई थीं। ये फैसला इसलिए लिया गया है कि इससे मुलाजिमों को दिक्कतों का सामान न करने पड़े। क्योंकि अस्थाई मुलाजिमों को हर साल अपने आप को पक्का करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, अब ऐसा नहीं होगा। चीमा ने कहा कि पंजाब में मेडिकल सहूलियतों के लिए 1300 पोस्टें निकाली जाएंगी। इससे पंजाब में सेहत विभाग और अच्छे से काम कर पाएगा। हमारा लक्ष्य है कि पूरे राज्य में अच्छी सेहत सुविधाएं लोगों को मुहैया करवा सकें। 1300 पोस्टें भरी जाएंगी, जिससे पंजाब के हर अस्पताल में लोगों को अच्छी सुविधा मिल पाएगी। पहले फेस में 400 पोस्टें भरी जाएंगी। इसके बाद उक्त भर्ती लगातार जारी रहेगी। गुरदासपुर के 30 बेड वाले कम्युनिटी सेंटर में 20 भर्तियां की जाएंगी।

New-Excise-Policy-Approved-In-Punjab-Cabinet-Finance-Minister-Said-There-Will-Be-Income-Of-Rs-10-Thousand-Crores-2-Special-Courts-Will-Be-Formed-New-Recruitment-Will-Be-Done-In-Health-Department



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं