चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा बजट सेशन के छठे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। इस दौरान पटियाला में धार्मिक स्थानों या सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों का मामला उठा। पटियाला विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने बताया कि गत समय में लैंड माफिया ने धार्मिक स्थानों की जमीन को हड़पने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मंदिर-गुरुद्वारों की जमीन को शोरूम-दुकानों में तब्दील कर बेच दी जाती हैं। इस पर राजस्व मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने कहा कि सरकारी संपत्ति पर कोई अवैध कब्जे नहीं कर सकता है। पटियाला से जुड़ी 6 प्रॉपर्टी की सूची उनके पास आई है। उन्हें राजस्व विभाग अपने अधीन लेगा। इस बारे में पटियाला डीसी को वह आदेश देंगे। वहीं, विधायक ने कुछ प्रॉपर्टी भी दिखाई। जहां पर धार्मिक स्थानों की जगह पर शोरूम बना दिए गए हैं। सहकारिता विभाग से जुड़ी रिपोर्ट सदन में पेश की गई। इस मौके रिपोर्ट में बताया गया कि अब तक हुए घोटालों में उचित कार्रवाई नहीं हुई है। दोषी पाए जा रहे अफसरों से रिकवरी तक नहीं हुई। एक कमेटी का जिक्र किया गया। इसमें बताया गया कि 6155 करोड केंद्र सरकार ने माना है कि उसने पंजाब सरकार के देने है। वहीं, हाउसफैड के बारे में बताया गया है कि यह संस्थान सालों से बंद पड़ा है। लेकिन हर साल पांच करोड़ 40 लाख रुपये फ्री में मुलाजिम को देने पड़ रहे हैं। पंजाब में मिलावटी दूध व खाने पीने की चीजों का मुद्दा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में उठा। इस पर मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि सरकार ने फूड सेफ्टी एक्ट 2006 बनाया हुआ है। जो कि पंजाब में लागू है। उस एक्ट के मुताबिक यदि फलों को कैमिकल से पकाने की कोशिश करता है। तो उसे तीन महीने की सजा व जुर्माना हो सकता है। उन्होंने बताया कि यह ठीक है कि त्योहारों के समय मिलावटी दूध व खोए का प्रयोग होता है। उन्होंने बताया कि मिलावटी सामान बेचने वालों पर कानून पर सख्ती की जाए। साथ ही इन पर एफआईआर दर्ज की जाए। हालांकि इस दौरान कांग्रेस के विधायकों ने विधायक कोटली को मुख्यमंत्री द्वारा कहे शब्द पर हंगामा कर दिया। कांग्रेस के विधायकों का कहना था कि सीएम पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से प्रिविलेज मोशन का पत्र स्पीकर को दिया गया है। इस पर स्पीकर ने कहा कि उनका पत्र वह विचार कर रहे है।
Punjab-Assembly-Budget-Session-Patiala-Mla-Raised-The-Issue-Of-Illegal-Occupations-Said-Showrooms-And-Shops-Are-Being-Built-At-Religious-Places