प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 12 मार्च को 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस उद्घाटन समारोह में कई राज्यों के नए बने फ्रेट कॉरिडोर का भी उद्घाटन रखा गया था, जिसके तहत लुधियाना, डंडारी और जगराओं के कारोबारियों के लिए साहनेवाल रेलवे स्टेशन पर नए फ्रेट कॉरिडोर का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान, महासचिव नरेंद्र मल्ली, उप प्रधान मनीष चोपड़ा मौजूद रहे। अब वंदे भारत की कुल संख्या 50 से अधिक हो गई है और 45 राष्ट्रव्यापी मार्गों को कवर किया गया है। दिल्ली-कटरा दिल्ली-वाराणसी मुंबई-अहमदाबाद मैसूरु-चेन्नई कासरगोड-तिरुवनंतपुरम और अब विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद सहित छह मार्गों पर दो वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी। दिसंबर 2023 में, प्रधानमंत्री ने छह अतिरिक्त वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन किया। इनमें कटरा से नई दिल्ली को जोड़ने वाली दूसरी ट्रेन शामिल थी। अन्य मार्गों में अमृतसर से दिल्ली, कोयंबटूर से बेंगलुरु, मैंगलोर से मडगांव, जालना से मुंबई और अयोध्या से दिल्ली शामिल हैं। दिल्ली और वाराणसी के बीच दूसरी ट्रेन का उद्घाटन भी दिसंबर 2023 में किया गया था। नई वंदे भारत ट्रेनों के रूट अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम मैसूर- डॉ. एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई) पटना-लखनऊ न्यू जलपाईगुड़ी-पटना पुरी-विशाखापत्तनम लखनऊ-देहरादून कालाबुरागी - सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु रांची-वाराणसी खजुराहो- दिल्ली (निजामुद्दीन) इन एक्सटेंशन को आज हरी झंडी दी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को चार वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार को हरी झंडी दी गई । अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत को द्वारका तक बढ़ाया जा रहा है। अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला वंदे भारत का विस्तार चंडीगढ़ तक किया जा रहा है। गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत का विस्तार प्रयागराज तक किया जा रहा है। तिरुवनंतपुरम- कासरगोड वंदे भारत को मंगलुरु तक बढ़ाया जा रहा है।
Pm-Modi-Also-Inaugurated-Sahnewal-Freight-Corridor-By-Giving-Green-Signal-To-10-New-Vande-Bharat-Trains