चंडीगढ़। चंडीगढ़ के डीजीपी प्रवीर रंजन जल्द रीलिव होने वाले है और उनकी जगह अगले चंडीगढ़ के डीजीपी 1997 बैच के आईपीएस सुरेंद्र सिंह यादव होंगे। आईपीएस यादव से पहले 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी मधुप कुमार तिवारी के नाम की चर्चा चल रही थी। लेकिन आखिर में आईपीएस यादव के नाम पर मुहर लगी। चर्चा है कि आईपीएस सुरेंद्र यादव जल्द ही चंडीगढ़ में डीजीपी के पद पर ज्वाइन करेंगे। आईपीएस यादव पहले आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के विशेष पुलिस आयुक्त (सीपी) थे जबकि तिवारी विशेष सीपी (कानून एवं व्यवस्था क्षेत्र-द्वितीय) थे। गृह मंत्रालय द्वारा 9 फरवरी को आईपीएस अधिकारियों के तबादले के ऑर्डर जारी किए गए थे। उनमें 1995 एजीएमयूटी कैडर के एक आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव दिल्ली आएंगे। हालांकि, उनका कार्यभार बाद में सौंपा जाएगा। वह पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में डीजीपी थे। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी मधुप कुमार तिवारी, डीजीपी चंडीगढ़ की भूमिका निभाएंगे और 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव को डीजीपी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के रूप में स्थनांतरित किया गया था।
Ips-Surendra-Singh-Yadav-Will-Be-The-New-Dgp-Of-Chandigarh-Earlier-The-Name-Of-Ips-Madhup-Tiwari-Was-Approved