लुधियाना| आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पंजाब CM भगवंत मान ने लुधियाना पुलिस लाइन में आज सभी जिलों के एसएसपी व उच्च अधिकारियों से मीटिंग की। इस मौके पर सीएम ने अधिकारियों को तीन मुख्य बिंदुओं पर काम करने की हिदायत दी। CM ने साफ किया है कि चुनाव में नशा तस्करी का अंदेशा है। कई बड़ी मछलियां इस तरह की कोशिश करेंगी। ऐसे में कहीं भी ड्रग तस्करी की रिकवरी होती है तो उस मामले में गहराई से जांच की जाए। पकड़े जाने वाले ड्रग तस्कर के बैकवर्ड लिंक तलाशे जाएं। ताकि इन लोगों की चेन को आसानी तोड़ा जा सके। मीटिंग में CM ने अधिकारियों को बताया कि चुनाव में पंजाब में बाहर से भी काफी संख्या में फोर्स आएगी। इस स्थिति में जब नाके लगाए जाएं तो कुछ सावधानियां बरती जाएं। कोशिश की जाए कि किसी भी आदमी के धार्मिक चिह्नों का अपमान न हो। नाकों पर तैनात मुलाजिमों को पहले से ही इस बारे में अवेयर किया जाए। ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। पहले इस तरह के मामले आ चुके हैं। पंजाब पुलिस के IG सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि सीएम ने कहा है कि निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव को लेकर जो हिदायत दी जाएगी, उनका सख्ती से पालन होगा। सीएम ने सभी एसएसपी व कमिश्नर को हिदायत दी है कि इस बारे में सभी पुलिस अधिकारियों को जागरूक किया जाए। वहीं, हथियारों को जमा करने से लेकर अन्य चीजों पर रणनीति बनी है। पीओ व अन्य सारे नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। उम्मीद है कि इससे लोगों काे फायदा होगा।
Cm-Mann-Said-Suspicion-Of-Drug-Smuggling-In-Lok-Sabha-Elections-Instructions-To-Police-Officers-Search-For-Backward-Links-If-Smuggler-Is-Caught