September 19, 2026 00:30:05
पंजाब के एसएस संधू चुनाव आयुक्त नियुक्त:बादल सरकार में लुधियाना निगम कमिश्नर रह चुके; उत्तराखंड चीफ

पंजाब के एसएस संधू चुनाव आयुक्त नियुक्त:बादल सरकार में लुधियाना निगम कमिश्नर रह चुके; उत्तराखंड चीफ सेक्रेटरी पद से हुए रिटायर

Mar14,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। उत्तराखंड से रिटायर्ड चीफ सेक्रेटरी डॉ. सुखबीर सिंह संधू को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले BJP सरकार के पैनल ने चुनाव आयुक्त नियुक्त कर दिया। रिटायर्ड IAS अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह संधू गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अमृतसर के पूर्व छात्र रह चुके हैं। डॉ. संधू ने सरकारी मेडिकल कॉलेज से MBBS और GNDU से हिस्ट्री में मास्टर डिग्री की। वह लॉ ग्रेजुएट भी हैं। उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के IAS अधिकारी के पद से वे रिटायर्ड हुए। उन्होंने केंद्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्होंने 2007 से 2012 तक बादल सरकार के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में काम किया। इस दौरान उन्हें नगर निगम लुधियाना का कमिश्नर भी लगाया गया। लुधियाना में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था। वह गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति डॉ. जसपाल सिंह संधू के रिश्तेदार हैं, जो इस विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र भी हैं। कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को बखूबी पूरा किया डॉ. संधू ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव और तकनीकी शिक्षा की भी देखभाल की। उत्तराखंड में सेवाएं निभाते समय उन्हें राज्य की सड़कों, बुनियादी ढांचे के विकास, PPP परियोजनाओं, वित्त, शहरी विकास, पर्यावरण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, पर्यटन, राजस्व प्रशासन, ग्रामीण विकास, बिजली, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योगों आदि के विभिन्न प्रोजेक्ट्स को संभाला। हिस्ट्री, लॉ व MBBS की शिक्षा प्राप्त कर चुके डॉ. संधू LBS नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNSAA) मसूरी में रेगुलर स्पीकर रहे हैं। उन्हें हार्वर्ड बिजनेस स्कूल बोस्टन यूएसए से निमंत्रण भी मिल चुका है। इस दौरान उन्होंने भारतीय शहरों को तनावमुक्त करने पर अपने विचार रखे थे।

Punjabs-Ss-Sandhu-Appointed-Election-Commissioner-Had-Been-Ludhiana-Corporation-Commissioner-In-Badal-Government-Retired-From-The-Post-Of-Uttarakhand-Chief-Secretary



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं