नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के लिए दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी आज तय होंगी। लोकसभा की 543 सीटों पर 7 फेज में वोटिंग हो सकती है। 15 से 18 अप्रैल के बीच पहले फेज के लिए, जबकि आखिरी फेज में 19 मई को वोटिंग हो सकती है। 23 मई को रिजल्ट संभव है। हर जिले में कंट्रोल रूम है। टीवी, सोशल मीडिया, वेबकास्टिंग, 1950 और सी विजिल पर शिकायत की व्यवस्था की गई है। एक सीनियर अफसर हमेशा इन 5 चीजों पर नजर रखेगा। जहां शिकायत मिलेगी, सख्त कार्यवाही की जाएगी। हमने सभी अफसरों को निर्देश दिए हैं, हिंसा ना होने दें। नॉन बेलेबल वारंट को पुलिस एक्जिक्यूट कर रही है। इंटरनेशनल, इंटर स्टेट्स बॉर्डर पर कड़ी नजर रखी है। ड्रोन से चेकिंग की जा रही है। सी-विजिल ऐप में किसी को शिकायत करनी है, कहीं पैसा या गिफ्ट बांटी जा रही है। बस फोटो खींचिए और हमें भेजिए। आप कहां खड़े हैं हम जान जाएंगे। 100 मिनट के भीतर अपनी टीम भेजकर शिकायत का निराकरण करेंगे। वोटर अपने मोबाइल नंबर से जानकारी हासिल कर सकता है। Know your candidate से अपने प्रत्याशी के बारे में भी वोटर्स देख सकते हैं। जिसका क्रिमिनल रिकॉर्ड है, उसे 3 बार न्यूज पेपर, टीवी में भी देना पड़ेगा। पॉलिटिकल पार्टी को बताना होगा कि उन्हें दूसरा कैंडिडेट क्यों नहीं मिला।
Election-Commission-Press-Conference-1-82-Crore-First-Time-Voters-19-74-Crore-Voters-Aged-18-29-Years-Voting-Possible-In-7-Phases-On-543-Seats