जालंधर। पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) मोहाली की स्पेशल कोर्ट में केस फाइल कर दिया है। पूर्व वन मंत्री रहे धर्मसोत के खिलाफ जालंधर ईडी मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर जांच कर रही थी। गुरुवार को ईडी ने धर्मसोत और उसके बेटे की करीब 4.58 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी। अब ईडी ने उक्त केस कोर्ट में फाइल कर दिया है। जल्द इसे लेकर कोर्ट फैसला सुनाएगी। धर्मसोत पंजाब में 1 मार्च 2016 से 31 मार्च 2022 की अवधि के दौरान वन मंत्री रहे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ईडी की जांच में पाया गया कि पूर्व मंत्री धर्मसोत ने ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की। एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने गुरुवार को एक बयान जारी कर धर्मसोत की संपत्ति सीज किए जाने की जानकारी सांझा की थी। ईडी जालंधर ने ये कार्रवाई की थी। कुर्की में चार अचल संपत्तियां शामिल थी। जिनमें दो रिहायशी प्लाट, एक निर्मित आवासीय घर और पंजाब में एक आवासीय फ्लैट के साथ-साथ बैंक शेष और म्यूचुअल फंड में निवेश सहित अचल और चल संपत्तियां शामिल थी। ईडी ने कोर्ट में केस फाइल कर ये स्पष्ट कर दिया है कि वह जल्द बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में हैं।
Trouble-Increases-For-Former-Punjab-Forest-Minister-Dharamsot-Ed-Files-Case-In-Mohali-Court-Money-Laundering-Investigation-Is-Underway