September 19, 2026 06:31:51
सिद्धू मूसेवाला के घर छोटा भाई आने पर फिर शुरु हुआ विवाद, पिता ने कहा परेशान कर रही सरकारें, की मां

सिद्धू मूसेवाला के घर छोटा भाई आने पर फिर शुरु हुआ विवाद, पिता ने कहा परेशान कर रही सरकारें, की मां की प्रेग्नेंसी पर केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

Mar20,2024 | Enews Team | Mansa

मानसा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां ने IVF तकनीकी के जरिए 2 दिन पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। इसी दौरान केंद्र सरकार ने एक लेटर जारी कर सिद्धू की मां चरण कौर की प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट मांगी है। लेटर में असिस्टेड रीप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एक्ट का हवाला देकर बताया गया है कि IVF तकनीकी से गर्भ धारण कर बच्चा पैदा करने के लिए किसी भी महिला की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। लेकिन, सिद्धू की मां ने 58 की उम्र में इस तकनीकी से प्रेग्नेंट होकर बच्चे को जन्म दिया है। केंद्र ने इसी नियम के उल्लंघन पर जांच के बाद एक्शन के आदेश दिए हैं। इधर, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर बलकौर सिंह ने कहा कि प्रशासन बच्चे के लीगल डॉक्यूमेंट्स पेश करने को लेकर बार-बार परेशान कर रहा है। CM मान उन्हें जेल भेजकर जांच करा सकते हैं। बलकौर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान से निवेदन करते हैं कि वह उन पर रहम करें। उनका ट्रीटमेंट पूरा होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि वह यहीं के रहने वाले हैं, कहीं भागने वाले नहीं हैं। जब भी जहां भी बुलाया जाएगा, पेश हो जाएंगे। बलकौर सिंह ने कहा, 'मैं सख्त शब्दों में कहना चाहता हूं कि मैं बहुत परेशान हूं। आपकी (CM मान) एक आदत है कि आप हर चीज से बाद में यू-टर्न ले लेते हो। मुख्यमंत्री के सलाहकार उन्हें ऐसी सलाह देते हैं, जिस पर मुख्यमंत्री अपने स्टैंड पर खड़े नहीं हो पाते।' बलकौर सिंह ने कहा कि यदि इस बार CM मान ने उन पर हाथ डालना है, तो अच्छी तरह से डालें, क्योंकि वह यू-टर्न लेने वालों में से नहीं हैं। वह जान दे सकते है, लेकिन यू-टर्न या पीछे हटने वाले नहीं हैं। मूसेवाला ने भी 28 साल जिंदगी कानून के दायरे में रहकर गुजारी थी। वह पूर्व फौजी है और कानून की इज्जत करते हैं। उन्होंने अभी तक किसी भी तरह से कानून की अवहेलना नहीं की। यदि कहीं भी वह कानून से बाहर गए हैं तो सरकार उन्हें सलाखों में डाल दे। यदि सरकार को उन पर फिर भी यकीन नहीं है तो सरकार उनके खिलाफ पहले मामला दर्ज कर दे। उन्हें जेल में डाल कर फिर मामले की जांच कर ले। वह अपने विश्वास के साथ कह रहे हैं कि ट्रीटमेंट पूरा होने पर वह सभी लीगल डॉक्यूमेंट पेश करेंगे।

Controversy-Started-Again-When-Younger-Brother-Came-To-Sidhu-Moosewalas-House-Father-Said-That-Governments-Are-Troubling-Him-Center-Asked-For-Report-On-Mothers-Pregnancy



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं