September 19, 2026 00:13:42
सांसद-विधायक के Bjp में जाने पर Aap का आरोप, बोले- विदेशी नंबरों से फोन किए जा रहे, 25 करोड़ का ऑफर

सांसद-विधायक के Bjp में जाने पर Aap का आरोप, बोले- विदेशी नंबरों से फोन किए जा रहे, 25 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा

Mar27,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। एक तरफ आप के जालंधर से लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं, अब AAP के तीन विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायकों का आरोप है कि उन्हें विदेशी नंबरों से फोन से आ रहे हैं। साथ ही फोन करने वाला बीजेपी में शामिल होने के लिए 25-25 करोड़ के ऑफर व पदों का लालच दे रहा है । वहीं, इस मामले में भाजपा के सीनियर नेता विनीत जोशी का कहना है कि राज्य में आप की सरकार है। ऐसे में अगर उनके विधायक सही आरोप लगा रहे हैं तो इस मामले की जांच करवाए। बीजेपी के प्रवक्ता ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ इससे पहले इस तरह के आरोप आम आदमी पार्टी वाले लगाते रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप के वरिष्ठ नेता व जलालाबाद के विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज, राजिंदर पाल कौर छीना व अमनदीप मुसाफिर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने के बाद अब पार्टी के नेताओं, सांसदों व पार्षदों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। लेकिन वह इन लालचों में नहीं आने वाली है। तीन विधायकों ने बताया कि फोन कल दिन के समय आए थे। सभी को फोन नंबर + 35796718959 से काल आई। काल करने वाले सभी को खुद का नाम सेवक सिंह कहा था। इसके बाद उन्हें लालच दिए गए। साथ ही उनसे डिमांड पूछी गई। हालांकि तीनों ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही है। हम कहीं न डरेंगे, ना झुकेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाबी न मुगलों से डरे न अंग्रेजों से। हम बीजेपी के अत्याचार के आगे झुकेंगे नहीं। इससे पहले जब आप ने लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू किया था, उस समय अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर सरकार गिराने के आरोप लगाए थे। साथ ही कहा था कि उनके विधायकों से संपर्क साधा जा रहा है।

Aaps-Allegation-On-Mp-Mla-Joining-Bjp-Said-Calls-Are-Being-Made-From-Foreign-Numbers-Offer-Of-Rs-25-Crore-Is-Being-Given



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं