September 18, 2026 23:22:04
सतलुज क्लब में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 29 मार्च से और 31 मार्च को होगा फाइनल

सतलुज क्लब में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 29 मार्च से और 31 मार्च को होगा फाइनल

Mar27,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

जहां एक ओर हर घर, क्लब और रेस्तरां में आईपीएल  की धूम मची हुई है और अब उसी तर्ज पर लुधियाना के सबसे क्रीम क्लब कहे जाने वाले सतलुज क्लब में भी तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरु होने जा रहा है। जिसका शुभारंभ 29 मार्च को होगा और ये 31 मार्च तक चलेगा। ये जानकारी क्लब की स्पोर्टस सेक्रेटरी सुलभा जिंदल ने क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता दौरान दी। इस अवसर पर उनके साथ क्लब के महासचिव डा. अजीत चावला, वाइस प्रधान संजय कपूर, फाइनांस सेक्रेटरी ध्रुव अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर सुलभा जिंदल ने जानकारी देते बताया कि ये टूर्नामेंट ऑक्टेव मेटल और जिंदल इलेक्ट्रिक्ल के सहयोग से करवाया जा रहा है। इस दौरान ऑक्टेव मैटल से अभिषेक अरोड़ा व युवराज अरोड़ा खास तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर  जिंदल इलेक्ट्रिल की अगुवाई करते क्लब की स्पोर्टस सेक्रेटरी सुलभ जिंदल ने कहा कि वे इस इवेंट के जरिए टूर्नामेंट को स्पोर्ट व इसमें अच्छे प्लेयर्स को एक बेहतर प्लेटफार्म देना चाहती हैं। इस दौरान क्लब के पूर्व पदाधिकारी टीएस थापर की ओर से इस टूर्नामेंट के लिए 50 हजार रुपए देने का एलान भी किया गया। जिंदल ने बताया कि ये टूर्नामेंट का हर मैच दस ओवर का रहेगा और ये मैच यू टयूब पर लिंक के जरिए घर बैठे भी देखे जा सकेंगे। इस टूर्नामेंट में अधिक से अधिक मैंबर अपनी फैमिली के साथ क्लब में देखने आएं इसके लिए बेहतर फूड मेन्यू व आधे रेट पर बीयर व कम दाम पर शराब भी प्रोवाइड़ करवाई जाएगी। इसके साथ साथ मैच अधिक सिक्स लगाने वाले व अधिक स्कोर करने व विकेट लेने वाले प्लेयर्स को अलग तरह के रिवार्ड से भी नवाजा जाएगा। इस मैच में हिस्सा लेने वाली टीमों की अगुवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फायर स्ट्राइर्क्स की अगुवाई कैप्टन सन्नी भल्ला, आरिएंटल के शेर टीम की अगुवाई गौरव थापर, डेयर डेविलस की अगुवाई कैप्टन उदित, इंडियन इिगल्स की अगुवाई कैप्टर विनित कुमार, हिंदुस्तान रॉयल की अगुवाई कैप्टर सन्नी सिंह, विष्णु स्टीलस की अगुवाई कैप्टन गौरव चौधरी, गोल्डबलेज स्ट्राइर्क्स की अगुवाई गौहर वात्सयन और बडी ब्लास्टर्स की अगुवाई कैप्टर अरुण ढंड की ओर से की जाएगी। इस अवसर पर क्लब के बार सेक्रेटरी भूपिंदर सिंह देव, सेक्रेटरी जीएस कैरों, मैस सेक्रेटरी मनिंदर बेदी, एग्जीक्यूटिव मैंबर डा अरुण धवन, नीलम सिघोल व अन्य मौजूद थे। 

सतलुज क्लब में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 29 मार्च से और 31 मार्च को होगा फाइनल सतलुज क्लब में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 29 मार्च से और 31 मार्च को होगा फाइनल

Three-Day-Cricket-Tournament-In-Sutlej-Club-From-29th-March-And-The-Final-Will-Be-Held-On-31st-March



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं