लुधियाना | आज पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल सीनियर अधिकारियों के साथ सड़कों पर रहेंगे। पुलिस आज फ्लैग मार्च निकालेगी। कई संदिग्ध इलाकों में पुलिस बल की टीमें दबिश देकर नशा तस्करों को भी काबू करेंगी। फ्लैग मार्च में 500 से अधिक पुलिस कर्मचारी शामिल होंगे। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर चहल ने कहा कि शहर में अमन-शांति बनाए रखने के लिए समय-समय पर पुलिस फ्लैग मार्च निकालती है। शहर के पॉश इलाकों सहित मुख्य सड़कों से यह मार्च निकलेगा। फिरोजपुर रोड सीपी दफ्तर से यह मार्च शुरू किया जाएगा।
Police-Flag-March-Today-Senior-Officers-Will-Be-Seen-On-The-Streets-With-Commissioner-Chahal-Raid-Will-Be-Conducted-In-Suspicious-Areas