September 18, 2026 23:22:24
पंजाब भाजपा की राह में किसान आंदोलन: संगरूर में नेताओं की एंट्री बैन के पोस्टर लगे; Bku 8 से चंडीगढ़

पंजाब भाजपा की राह में किसान आंदोलन: संगरूर में नेताओं की एंट्री बैन के पोस्टर लगे; Bku 8 से चंडीगढ़ में करेगी प्रदर्शन

Apr1,2024 | Enews Team | Sangrur

संगरुर। भाजपा ने पंजाब के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर लोकसभा चुनावों की तैयारियों को शुरू कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ किसान प्रदर्शन अभी भी उनके लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। किसान प्रदर्शन के बीच अब पंजाब के गांव में भाजपा नेताओं की एंट्री को बैन करना शुरू कर दिया है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने 8 अप्रैल से चंडीगढ़ में प्रदर्शन की घोषणा कर दी है। संगरूर जिले के नामोल गांव में पोस्टर सामने आए और गांव के गुरुद्वारों से अनाउंसमेंट्स शुरू कर दी है। जिसमें भाजपा नेताओं को इलाके में वोट न मांगने की चेतावनी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव नामोल के गुरुद्वारे से अनाउंसमेंट की जा रही है कि पंजाब के खनौरी व शंभू बॉर्डर पर किसानों की तरफ से लगातार प्रदर्शन जारी है। किसानी हक व मांगों को लेकर बैठे किसानों पर भाजपा की तरफ से सीधी गोलियां मारी गईं और लाठीचार्ज किया गया। किसान संगठनों ने इसका विरोध शुरू किया है। अगर गांव में कोई भाजपा का नुमाईंदा आता है तो उसका विरोध करना है और उससे सवाल जवाब करने हैं। इतना ही नहीं, गांव में भारतीय किसान यूनियन आजाद की तरफ से पोस्टर भी लगाए गए हैं। इसमें शुभकरण सिंह की तस्वीरें हैं। जिसकी मौत 21 फरवरी को खनौरी सीमा पर हरियाणा सुरक्षा बलों के साथ झड़प के दौरान हो गई थी। वहीं, पोस्टर में एक तरफ संगरूर के किसान प्रितपाल सिंह की दुर्दशा को दिखाया गया है, जो हरियाणा पुलिस के हमले में बुरी तरह से घायल हो गया था। उगराहां यूनियन ने तो संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में पंजाब सरकार के खिलाफ 8 अप्रैल को चंडीगढ़ में आंदोलन करने की घोषणा कर दी है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि पंजाब सरकार ने कृषि बाजारों पर कॉर्पोरेट के कब्जे की शुरुआत कर दी है। 7,25,000 टन गेहूं की खरीद पहले ही चरण में कॉर्पोरेट घरानों को सौंपी जा रही है। 9 सालों क्षेत्रों में स्थित 26 मंडियों व उप-यार्डों को निकटवर्ती मंडियों में विलय करके समाप्त किया जा रहा है। पंजाब की सरकार, भाजपा की मोदी सरकार से भी आगे निकल गई है। कॉर्पोरेट घरानों के प्रति गहरी वफादारी दिखा रही है। इस फैसले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस फैसले के खिलाफ 8 अप्रैल को संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब द्वारा चंडीगढ़ में रैली होगी।

Farmers-Movement-In-The-Path-Of-Punjab-Bjp-Posters-Banning-Entry-Of-Leaders-Put-Up-In-Sangrur-Bku-Will-Protest-In-Chandigarh-From-8th



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं