September 18, 2026 03:00:49
सिद्धू मूसेवाला के पिता लड़ेंगे लोकसभा चुनाव:कांग्रेस हाईकमान ने मनाया, बठिंडा सीट से कैंडिडेट‌ संभव

सिद्धू मूसेवाला के पिता लड़ेंगे लोकसभा चुनाव:कांग्रेस हाईकमान ने मनाया, बठिंडा सीट से कैंडिडेट‌ संभव, बलकौर खुद भी इच्छा जता चुके

Apr4,2024 | Enews Team | Mansa

मानसा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लोकसभा चुनाव से अपना राजनीतिक सफर शुरू कर सकते हैं। उनके कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा है। इसके लिए कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें मना लिया है। उन्होंने खुद भी बीते दिनों अपनी हवेली में लोगों से बातचीत करते हुए भी राजनीति में उतरने की बात कही थी। कांग्रेस बलकौर सिंह को बठिंडा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। जानकारी के अनुसार अब जब सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई दुनिया में आ चुका है और चरण कौर को भी छुट्टी हो चुकी है तो बलकौर सिंह चुनावी सफर शुरू करने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि अभी कांग्रेस या मूसेवाला के परिवार ने इसके बारे में कुछ नहीं कहा है। तकरीबन दो महीने पहले ही सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने राजनीति में आने की बात कही थी। उन्होंने हवेली में मूसेवाला के फैंस को संबोधित करते हुए कहा था- ''अगर हम राजनीति में आ गए तो फिर कहेंगे कि सिद्धू मूसेवाला के पिता राजनीति करते हैं। मगर राजनीति करने वाले और आम व्यक्ति में यही फर्क है कि मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को बम से उड़ा दिया गया था और मेरे बेटे का AK-47 से कत्ल कर दिया गया। पूर्व CM का पोता सांसद था, उन्होंने सजा भी पूरी कराई, साजिश करने वाले भी पकड़े और अदालतों ने उन्हें सजा भी दी। जितनी सजा दी, वह उतनी काट चुके हैं, अब दोगुनी भुगत चुके हैं, लेकिन रिहाई फिर नहीं हो रही। फिर हम भी राजनीति में क्यों न आएं और अपने बेटे के इंसाफ दिलाने के लिए हर प्रयास करेंगे''।

Sidhu-Moosewalas-Father-Will-Contest-Lok-Sabha-Elections-Congress-High-Command-Celebrated-Candidate-From-Bathinda-Seat-Is-Possible-Balkaur-Himself-Has-Expressed-His-Desire



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं